विज्ञापन
Home  dharm  shri aniruddhacharya ji biography who know in hindi

Shri Aniruddhacharya Ji Biography : कौन है अनिरुद्धाचार्य जी महाराज, जानें इनका जीवन परिचय

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Shri Aniruddhacharya Ji Biography : पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज सनातन धर्म के एक प्रमुख प्रचारक हैं, जो अपने अमृतमयी वचनों के माध्यम से लाखों लोगों को गौरी गोपाल भगवान की भक्ति, सेवा, संस्कृति और संस्कारों से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रहे हैं।

Shri Aniruddhacharya Ji Biography
Shri Aniruddhacharya Ji Biography : पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज सनातन धर्म के एक प्रमुख प्रचारक हैं, जो अपने अमृतमयी वचनों के माध्यम से लाखों लोगों को गौरी गोपाल भगवान की भक्ति, सेवा, संस्कृति और संस्कारों से जोड़कर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम कर रहे हैं। वे एक समर्पित समाजसेवी और मानवता के सच्चे सेवक हैं, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में एक विशेष स्थान बनाया है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

Shri Aniruddhacharya Ji Biography
परम पुज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जन्म मध्य प्रदेश के सिरोहा तहसील के रेवझा गांव में हुआ था। महाराजा जी के पिता का नाम श्री राम नरेश तिवारी और माता श्रीमती छाया बाई हैं। उनका पालन-पोषण धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण में हुआ, जिसने उनके जीवन में भक्ति और सेवा के मूल्यों को गहराई से अंकित किया। उन्होंने भागवत आचार्य पाठ्यक्रम भी पूरा किया, जो उनकी धार्मिक और आध्यात्मिक जिज्ञासा को दर्शाता है। अन्नपूर्णा रसोई: समाज सेवा की प्रेरणा
Shri Aniruddhacharya Ji Biography
बता दें कि श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने 30 जून 2020 को 'अन्नपूर्णा रसोई' की स्थापना की। इस रसोई की स्थापना का उद्देश्य समाज के गरीब और असहाय लोगों को पौष्टिक और अच्छे से भोजन उपलब्ध कराना है। बता दें कि महाराज जी द्वारा इस सामुदायिक पहल के तहत हर रोज 3 हजार से 5 हजार लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है।
Shri Aniruddhacharya Ji Biography
अन्नपूर्णा रसोई केवल भक्तों के लिए भोजन सेवा ही नहीं है, बल्कि यह सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना भी है। इसके साथ ही जरूरतमंदों के आत्मसम्मान को बनाए रखने का एक आदर्श उदाहरण है। यह पहल समाज में समानता और संगठन की भावना को भी प्रोत्साहित करती है। श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की यह सेवा न केवल एक धार्मिक कर्तव्य है, बल्कि यह मानवता के प्रति उनकी गहरी सहानुभूति और सेवा के आदर्शों का भी प्रतीक है।

समाज के प्रति योगदान

Shri Aniruddhacharya Ji Biography
पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का जीवन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित है। उनके द्वारा शुरू की गई विभिन्न पहल, जैसे अन्नपूर्णा रसोई, समाज में सेवा, संस्कृति और संस्कार को बढ़ावा देती हैं। इसके साथ ही, ये पहल सामाजिक न्याय और समानता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।
Shri Aniruddhacharya Ji Biography
पूज्य श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज एक धार्मिक गुरु होने के साथ-साथ एक महान समाजसेवी भी हैं, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से अनगिनत लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है। उनकी सेवाएँ और समाज सेवा के प्रयास हमें मानवता की सेवा करने और एक बेहतर समाज बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।

यह भी पढ़ें- Swami Ramdev Ji Biography: कौन है स्वामी रामदेव जी महाराज, जिन्होंने योग के दुनिया में मचाया है धमाल

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel