Chaitra Navratri 2025 : चैत्र नवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है। इसे शक्ति, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का त्योहार माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों तक अखंड ज्योत जलाने और दुर्गा सप्तशती का पाठ करने का विशेष महत्व है। इसके अलावा चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन राम नवमी मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में चैत्र नवरात्रि कब मनाई जाएगी, साथ ही जानते हैं चैत्र नवरात्रि 2025 का कलश स्थापना मुहूर्त, महत्व और तिथियां।
धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel