Surya Gochar 2025: सूर्य का राशि परिवर्तन वैदिक ज्योतिष में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। सूर्य को आत्मा, जीवन ऊर्जा, पिता, सरकारी कार्य, सम्मान और नेतृत्व क्षमता का कारक ग्रह कहा गया है। यह जब भी राशि बदलता है, तो सभी राशियों के जीवन में कुछ न कुछ बदलाव अवश्य लेकर आता है। 16 जुलाई 2025, शाम 5:17 बजे, सूर्य मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क राशि चंद्रमा की स्वामिनी है, जो जल तत्व की राशि है, वहीं सूर्य अग्नि तत्व का ग्रह है। जब अग्नि और जल का मिलन होता है, तो भावनाओं और ऊर्जा के बीच एक अनूठा संतुलन बनता है। सूर्य और चंद्रमा मित्र ग्रह माने जाते हैं, इसलिए यह गोचर पूरी तरह नकारात्मक नहीं कहा जा सकता, परंतु इसका प्रभाव हर राशि पर अलग होगा।
धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel