विज्ञापन
Home  dharm  white hanuman temple delhi only temple of white hanuman situated here every wish is fulfilled here

White Hanuman Temple Delhi: यहां स्थित है सफेद हनुमान जी का अकेला मंदिर, यहां पूरी होती है हर मनोकामना

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

White Hanuman Temple Delhi: वैसे तो राजधानी दिल्ली में बजरंगबली के कई पुराने मंदिर हैं, लेकिन आज हम आपको दिल्ली-एनसीआर के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां सफेद बजरंगबली स्थापित हैं।

White Hanuman Temple Delhi
White Hanuman Temple Delhi: वैसे तो राजधानी दिल्ली में बजरंगबली के कई पुराने मंदिर हैं, लेकिन आज हम आपको दिल्ली-एनसीआर के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां सफेद बजरंगबली स्थापित हैं। जी हां, दिल्ली में अब तक आपने जितने भी मंदिर देखे हैं, उनमें बजरंगबली भगवा रंग के हैं, लेकिन दिल्ली में यह एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां सफेद बजरंगबली जी स्थापित हैं। आइए जानते हैं कि यह मंदिर कहां स्थित है और आप यहां कैसे दर्शन करने जा सकते हैं।

कहां है सफेद हनुमान जी का मंदिर

दिल्ली में आईटीओ क्रॉसिंग के पास हनुमान जी का एक बहुत बड़ा मंदिर है, जहां मंदिर के बाहर उनकी बहुत बड़ी मूर्ति बनी हुई है। वहीं, इस मंदिर के पुजारी बताते हैं कि यह मंदिर 100 साल से भी ज्यादा पुराना है और मंदिर के बाहर बनी हनुमान जी की मूर्ति 29 साल पुरानी है।

पूरी दिल्ली में सिर्फ यहीं पर सफेद बजरंगबली जी स्थापित हैं। इस मंदिर की धार्मिक आस्था लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां दूर-दूर से भक्त दर्शन करने आते हैं, क्योंकि यहां मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जानिए क्या है इसकी मान्यता

मंदिर की मान्यता है कि रामायण में एक भाग है, जब सुग्रीव हनुमान जी को यह कहकर जंगल की ओर भेजते हैं कि, मेरे भाई बाली ने मुझे मारने के लिए एक वेशधारी व्यक्ति को भेजा है, आप जाकर पता लगाइए कि वह कौन है? तब हनुमान जी ने एक वृद्ध ऋषि का रूप धारण किया और भगवान राम से मिले। जब दोनों ने एक दूसरे को पहचान लिया तो गले लग गए।

इस मंदिर में बड़ी मूर्ति हनुमान जी के उसी रूप को दर्शाती है। इसलिए अगर आप बजरंगबली के भक्त हैं और अभी तक इस मंदिर में दर्शन के लिए नहीं गए हैं तो जरूर जाएं। बता दें कि दिल्ली के इस मंदिर में आपको बजरंगबली का एक अलग रूप देखने को मिलेगा। दिल्ली का यह मंदिर श्रद्धालुओं के लिए दिन-रात खुला रहता है। इसलिए आप कभी भी किसी भी समय इस मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं।

कैसे पहुंचें मंदिर

यह मंदिर आईटीओ क्रॉसिंग के पास है। इसके सही स्थान की बात करें तो निकटतम मेट्रो स्टेशन आईटीओ और सुप्रीम कोर्ट हैं, जहां से यह मंदिर पैदल दूरी पर स्थित है। आप मेट्रो स्टेशन से पैदल ही आसानी से इस मंदिर तक पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Hanuman Chalisa And Bajrang Baan: हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करने के क्या लाभ है? पढ़िए

यह भी पढ़ें- Jyeshtha Amavasya 2025: ज्येष्ठ अमावस्या पर शनि दोष से मुक्ति के लिए क्या उपाय करने चाहिए?

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel