facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  vrishabh sankranti 2025 daan donate these things on vrishabh sankranti you will get a lot of benefits

Vrishabh Sankranti 2025 Daan: वृषभ संक्रांति पर करें इन चीजों का दान, मिलेगा बहुत लाभ

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Vrishabh Sankranti 2025 Daan: सनातन धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। यह पर्व सूर्य देव के राशि परिवर्तन की तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन आत्मा के कारक सूर्य देव की पूजा की जाती है। इसके साथ ही जप और दान किया जाता है।

Vrishabh Sankranti 2025 Daan

Vrishabh Sankranti 2025 Daan: सनातन धर्म में संक्रांति का विशेष महत्व है। यह पर्व सूर्य देव के राशि परिवर्तन की तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन आत्मा के कारक सूर्य देव की पूजा की जाती है। इसके साथ ही जप और दान किया जाता है। संक्रांति तिथि पर दान करने का भी विधान है। इसके साथ ही संक्रांति के दिन विशेष उपाय भी किए जाते हैं। सनातन शास्त्रों में वर्णित है कि संक्रांति तिथि पर गंगा स्नान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जाने-अनजाने में किए गए पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। अगर आप भी सूर्य देव की कृपा के भागी बनना चाहते हैं तो वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद इन चीजों का दान जरूर करें।

राशि के अनुसार दान ( Rashi Ke Anusar Kare Daan)


मेष राशि के जातकों को वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद लाल वस्त्र दान करना चाहिए।

वृष राशि के जातकों को संक्रांति के दिन पूजा के बाद कच्चे चावल और आलू का दान करना चाहिए।

मिथुन राशि के जातकों को वृषभ संक्रांति के दिन हरी सब्जियां और हरे फल दान करने चाहिए।

कर्क राशि के जातकों को संक्रांति के दिन पूजा के बाद जरूरतमंदों में आटा दान करना चाहिए।

सिंह राशि के जातकों को सूर्य देव की कृपा पाने के लिए इस दिन पूजा के बाद गेहूं और गुड़ का दान करना चाहिए।

कन्या राशि के जातकों को वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

तुला राशि के जातकों को वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद दूध, दही, चीनी और पोहा दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि के जातकों को संक्रांति के दिन पूजा के बाद शकरकंद और टमाटर दान करना चाहिए।

धनु राशि के जातकों को संक्रांति के दिन स्नान, ध्यान, पूजा, जप और तप के बाद पीले वस्त्र दान करने चाहिए।

मकर राशि के जातकों को वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद काले तिल, जूते और चप्पल दान करने चाहिए।

कुंभ राशि के जातकों को वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद छाता, नमक, लोहा दान करना चाहिए।

मीन राशि के जातकों को वृषभ संक्रांति के दिन पूजा के बाद पपीता, पका हुआ केला और बेसन दान करना चाहिए।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel