विज्ञापन
Home  dharm  vrat  mahashivratri 2025 puja at home lord shiva pujan vidhi samagri parthiv shivling abhishek

Mahashivratri 2025: जानिए महाशिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग की पूजा के लाभ और नियम

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

शिव आराधना का सबसे महत्वपूर्ण पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं और पूरा दिन-रात शिव भक्ति में डूबे रहते हैं

Parthiv Shivling worshipping of Benefits
Parthiv Shivling worshipping of Benefits: शिव आराधना का सबसे महत्वपूर्ण पर्व महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा. इस दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत रखते हैं और पूरा दिन-रात शिव भक्ति में डूबे रहते हैं. इस साल शिवरात्रि पर प्रदोष व्रत का भी संयोग बन रहा है, ऐसे में शिवरात्रि की सुबह से लेकर अगले दिन तक महादेव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी. महाशिवरात्रि पर सूर्यास्त के बाद रात में भोलेनाथ की पूजा का बहुत महत्व माना जाता है. वहीं निशिता काल और रात के चारों प्रहर में की गई पूजा से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं. महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर भक्तों से भरे रहते हैं, ऐसे में आप घर पर ही पूरे विधि-विधान से शिव शंभू की पूजा कर सकते हैं. आइए जानते हैं शिवरात्रि पर घर पर शिव पूजा का मुहूर्त, सामग्री और पूरी विधि.

महाशिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग की पूजा के लाभ और नियम (Mahashivratri Par Parthiv Shivling  Ki Puja Ke Labh)

महाशिवरात्रि पर पार्थिव शिवलिंग की पूजा करना श्रेष्ठ माना जाता है। इससे आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। पार्थिव शिवलिंग यानी मिट्टी का शिवलिंग बनाने के लिए बेल के पेड़, नदी या तालाब की मिट्टी का इस्तेमाल करें। इसमें गाय का गोबर, गुड़, मक्खन और राख मिलाकर अपने हाथ के अंगूठे के बराबर शिवलिंग बनाएं। पार्थिव शिवलिंग पर चढ़ाया गया प्रसाद ग्रहण न करें, अगले दिन शिवलिंग के साथ उसे नदी में प्रवाहित कर दें।

महाशिवरात्रि 2025 पर शुभ मुहूर्त  (Mahashivratri 2025 on  Auspicious time)

उदयतिथि के अनुसार, महा शिवरात्रि बुधवार, 26 फरवरी, 2025 को है

निशिता काल पूजा समय - 12:09 AM से 12:59 AM, 27 फरवरी

अवधि - 50 मिनट
27 फरवरी को शिवरात्रि पारण समय - 06:48 AM से 08:54 AM तक

चतुर्दशी तिथि आरंभ- 26 फरवरी 2025 सुबह 11:08 बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त - 27 फरवरी 2025 प्रातः 08:54 बजे

शिव पूजा का शुभ समय  (Ratri Prahar Puja Samay)

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा का समय - शाम 06:19 बजे से रात 09:26 बजे तक
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय - रात्रि 09:26 बजे से रात्रि 12:34 बजे तक, 27 फरवरी
रात्रि तृतीया प्रहर पूजा समय - 12:34 पूर्वाह्न से 03:41 पूर्वाह्न, 27 फरवरी
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय - 03:41 पूर्वाह्न से 06:48 पूर्वाह्न, 27 फरवरी
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel