विज्ञापन
Home  dharm  vivah muhurat 2025 june wedding bells ring only for these many days in june know auspicious date and time

Vivah Muhurat 2025 June: जून में सिर्फ इतने दिन बजेगी शहनाइयां, जानियें शुभ तिथि और मुहूर्त

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vivah Muhurat 2025 June: अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना जून शुरू होने वाला है। जून 2025 में सिर्फ 5 दिन ही शादियों की शहनाई बजेगी। इस महीने में शादी के लिए सिर्फ 5 शुभ मुहूर्त हैं। ये भी शुरुआती दिनों में ही हैं

Vivah Muhurat 2025 June
Vivah Muhurat 2025 June: अंग्रेजी कैलेंडर का छठा महीना जून शुरू होने वाला है। जून 2025 में सिर्फ 5 दिन ही शादियों की शहनाई बजेगी। इस महीने में शादी के लिए सिर्फ 5 शुभ मुहूर्त हैं। ये भी शुरुआती दिनों में ही हैं, इसके बाद शादी के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। जून के बाद 4 महीने बाद नवंबर में ही विवाह के मुहूर्त मिलेंगे। जो लोग जून में विवाह के मुहूर्त देखना चाहते हैं, वे विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का कैलेंडर देख सकते हैं। जून 2025 का शुभ विवाह मुहूर्त

2 जून 2025 दिन सोमवार को शुभ विवाह के लिए शुभ मुहूर्त सुबह के 08 बजकर 21 मिनट से लेकर रात के 08 बजकर 34 बजे तक

नक्षत्र: मघा

तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी

4 जून 2025 दिन बुधवार को शुभ विवाह मुहूर्त कर सकते हैं 5 जून को सुबह 08 बजकर 29 मिनट से सुबह 05:23 बजे तक

नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी और हस्त

तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल नवमी, दशमी

रवि योग: संपूर्ण दिन

सर्वार्थ सिद्धि योग: 5 जून को सुबह 03:35 बजे से सुबह 05:23 बजे तक

5 जून, दिन: गुरुवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 05:23 बजे से 09:14 बजे तक

नक्षत्र: हस्त

तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल दशमी

रवि योग: संपूर्ण दिन

7 जून, दिन: शनिवार, शुभ विवाह मुहूर्त: सुबह 09:40 बजे से 11:18 बजे तक

नक्षत्र: स्वाति

तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी

द्विपुष्कर योग: सुबह 05 बजकर 23 मिनट से लेकर सुबह के 09 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग 08 जून को सुबह 09 बजकर 40 मिनट से सुबह के 05 बजकर 23 मिनट तक है।

8 जून, दिन: रविवार, शुभ विवाह मुहूर्त: दोपहर 12:18 बजे से 12:42 बजे तक

नक्षत्र: विशाखा, स्वाति

तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी

जून के बाद 4 माह तक विवाह का कोई मुहूर्त नहीं

वैदिक पंचांग के अनुसार, 8 जून तक विवाह के मुहूर्त हैं। लेकिन 8 जून के बाद विवाह के लिए कोई शुभ दिन नहीं है। इसके बाद चातुर्मास शुरू हो जाएगा। चातुर्मास में भगवान विष्णु सो जाते हैं, जिसके वजह से भी कोई शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है। 

वैदिक पंचांग के अनुसार, 9 जून से 1 नवंबर 2025 तक विवाह नहीं हो सकता है क्योंकि विवाह के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं हैं। बता दें कि 8 जून के बाद 145 दिन तक किसी भी तरह का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है, उसके बाद 2 नवंबर से विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। जून के बाद विवाह के लिए 4 महीने तक इंतजार करना पड़ेगा।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel