Sawan Month 2025 Festivals List: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू होने में बस कुछ दिन ही बाकी बचे हैं. जिसके बाद पूरा भारत भोलेनाथ (Bholenath) की भक्ति में डूब जाएगा. सावन में जया पार्वती व्रत से लेकर वर लक्ष्मी व्रत तक कई महत्वपूर्व पर्व और त्योहार पड़ेंगे. जिसके बारे में आप यहां पर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. हिन्दू धर्म में सावन मास भगवान शिव (Bhagwan Shiv) की पूजा के लिए समर्पित है।
सावन में लोग कई व्रत और त्योहार बड़े ही उत्साह से मनाते हैं। भगवान शिव की पूजा करके लोग अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं और नका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं, जिससे जीवन में आने वाली बाधाएं खत्म हो सके और घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहे.
सावन 2025 व्रत एवं त्योहार लिस्ट
- 11 जुलाई, 2025, शुक्रवार: श्रावण मास प्रारंभ (सावन का पहला दिन)
- 12 जुलाई, 2025, शनिवार: जया पार्वती व्रत जागरण (जया पार्वती व्रत की शुरुआत)
- 13 जुलाई, 2025, रविवार: जया पार्वती व्रत समाप्ति
- 14 जुलाई, 2025, सोमवार: पहला सावन सोमवार व्रत, गजानन संकष्टी चतुर्थी
- 15 जुलाई, 2025, मंगलवार: पहला मंगला गौरी व्रत
- 16 जुलाई, 2025, बुधवार: कर्क संक्रांति, हरेला पर्व (उत्तराखंड)
- 17 जुलाई, 2025, गुरुवार: कालाष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
- 21 जुलाई, 2025, सोमवार: दूसरा सावन सोमवार व्रत, कामिका एकादशी
- 22 जुलाई, 2025, मंगलवार: दूसरा मंगला गौरी व्रत, भौम प्रदोष व्रत
- 23 जुलाई, 2025, बुधवार: मासिक शिवरात्रि (सावन शिवरात्रि)
- 24 जुलाई, 2025, गुरुवार: हरियाली अमावस्या, पितृ तर्पण
- 25 जुलाई, 2025, शुक्रवार: चंद्र दर्शन
- 26 जुलाई, 2025, शनिवार: हरियाली तीज
- 28 जुलाई, 2025, सोमवार: तीसरा सावन सोमवार व्रत, विनायक चतुर्थी
- 29 जुलाई, 2025, मंगलवार: तीसरा मंगला गौरी व्रत, नाग पंचमी, कल्कि जयंती
- 30 जुलाई, 2025, बुधवार: स्कन्द षष्ठी
- 31 जुलाई, 2025, गुरुवार: तुलसीदास जयंती
- 04 अगस्त, 2025, सोमवार: चौथा और अंतिम सावन सोमवार व्रत
- 05 अगस्त, 2025, मंगलवार: चौथा और अंतिम मंगला गौरी व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी
- 06 अगस्त, 2025, बुधवार: प्रदोष व्रत
- 08 अगस्त, 2025, शुक्रवार: वरलक्ष्मी व्रत
- 09 अगस्त, 2025, शनिवार: श्रावण पूर्णिमा, रक्षाबंधन, सावन समाप्त
विशेष पर्व
सावन में कुल 4 सावन सोमवार व्रत पड़ेंगे। प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। सावन शिवरात्रि भी इस माह में आती है और नागपंचमी का पर्व भी सावन में मनाया जाएगा।