विज्ञापन
Home  dharm  samudrik shastra soles of your feet tell you your future know what each colour indicates

Samudrik Shastra: पैरों के तलवे बताएंगे आपका भविष्य, जानें किस रंग का क्या होता है संकेत

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में मानव शरीर के उन अंगों का उल्लेख किया गया है, जिनके माध्यम से आपको उस व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में पता चलता है।

Samudrik Shastra
Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में मानव शरीर के उन अंगों का उल्लेख किया गया है, जिनके माध्यम से आपको उस व्यक्ति के व्यवहार और भविष्य के बारे में पता चलता है। आप किसी व्यक्ति के हाथ और पैरों की बनावट और संरचना के माध्यम से उसके स्वभाव के बारे में जान सकते हैं। आपने कभी न कभी देखा होगा कि कुछ लोगों के पैरों के तलवों का रंग अलग-अलग होता है। 

जिस तरह हाथों की हथेलियाँ हमारे व्यक्तित्व और जीवन के बारे में कई बातें बताती हैं, उसी तरह पैरों के तलवों के माध्यम से भी व्यक्ति के कई छिपे हुए राज उजागर किए जा सकते हैं। तो आज हम पैरों के तलवों के रंग के बारे में जानेंगे।

गहरे या मैले रंग के तलवे

किसी व्यक्ति के तलवों के रंग को देखकर हम उसके स्वभाव के बारे में आसानी से पता लगा सकते हैं। जिस व्यक्ति के तलवे गहरे या मैले रंग के होते हैं, वे हर परिस्थिति में खुश रहते हैं। इसके साथ ही वे दूसरों को खुश रखने की कला भी बखूबी जानते हैं। 

इनका सामाजिक, पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन सामान्य रहता है। इस रंग के तलवों वाले लोगों को अपने जीवन में कई जगहों पर जाने का मौका मिलता है। इनके पास कभी भी पैसों की कमी नहीं होती और अगर होती भी है, तो ये अपनी सोच को सकारात्मक रखते हैं। 

सफेद रंग के तलवे

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार सफेद रंग के तलवे वाले लोग मौज-मस्ती करने वाले होते हैं। ये दूसरों की कम सुनते हैं और अपने मन के अनुसार काम करते हैं। इस रंग के तलवे वाले लोग नशेड़ी होते हैं, जिसके कारण धार्मिक क्षेत्र में इनकी रुचि लगभग नहीं के बराबर होती है। 

ये लोग किसी भी तरह के धार्मिक या सामाजिक कार्यों में भाग लेने से बचते हैं। इनका पाप-पुण्य से कोई लेना-देना नहीं होता। ऐसे लोगों का जीवन समाज और उनके परिवार के लिए कष्टकारी होता है।

काले रंग के तलवे

जिस व्यक्ति के पैरों के तलवे काले होते हैं, उसे अपने जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोग हमेशा किसी अज्ञात भय से घिरे रहते हैं। स्वास्थ्य के मामले में भी इनका भाग्य इनका साथ नहीं देता। 

कोई न कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या इनका पीछा करती रहती है। साथ ही ये लोग पैसों की कमी के कारण भी परेशान रहते हैं। संतान सुख का न होना भी इनकी परेशानियों का एक बड़ा कारण है।

पीले रंग के तलवे

अगर आप डॉक्टर से इस बारे में पूछेंगे तो आपको एक ही जवाब मिलेगा कि आपके तलवे या अन्य अंगों का रंग खून की कमी की वजह से पीला है, खान-पान की गलत आदतों की वजह से पीला हो गया है, लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पीले रंग के तलवे व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। 

जिस व्यक्ति के तलवे पीले होते हैं, जिनकी उंगलियां मोर के पंजे की तरह खुली होती हैं, जिनके पैरों में नसें उभरी हुई होती हैं और जिनके तलवे हमेशा ठंडे रहते हैं, ऐसे लोगों को जीवन भर पैसों की कमी बनी रहती है, जिसकी वजह से वे हमेशा परेशान रहते हैं। 

अगर उन्हें कहीं से पैसे मिल भी जाएं तो वे उसे संभालकर नहीं रख पाते। ये लोग उस पैसे को किसी गैरजरूरी काम में खर्च कर देते हैं और उनकी जेब फिर से खाली हो जाती है।

गुलाबी रंग के तलवे

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार गुलाब जैसे गुलाबी रंग के तलवे वाले लोग प्यार के मामले में हमेशा दूसरों से दो कदम आगे रहते हैं। ये लोग अपने लवमेट या अपने पति या पत्नी को खुश रखना बखूबी जानते हैं। 

क्योंकि ये अपनी पसंद और नापसंद से अच्छी तरह वाकिफ होते हैं। इस रंग के तलवे वाले लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपनी ओर आकर्षित करते हैं और खास बात यह है कि दूसरे लोग इनके व्यक्तित्व से प्रभावित भी होते हैं। यह रंग शुभ फल देने वाला माना जाता है। यह व्यक्ति के जीवन में सुख और समृद्धि दोनों लाता है।

यह भी पढ़ें- Bhadrakali Jayanti 2025: भद्रकाली जयंती पर जरूर करें इन मंदिरों के दर्शन

यह भी पढ़ें- Mysterious Temple: ये है उत्तराखंड के 5 प्रसिद्ध और रहस्यमयी मंदिर, जहां देखने को मिलते हैं चमत्कार

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel