विज्ञापन
Home  dharm  rudraksha rules if you also wear rudraksha then do not make these mistakes it can cause big loss

Rudraksha Rules: आप भी धारण करते हैं रुद्राक्ष, तो न करें ये गलतियां, हो सकता है बड़ा नुकसान

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Rudraksha Rules: रुद्राक्ष को भगवान शिव का अवतार माना गया है। मान्यता है कि रुद्राक्ष धारण करने से व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक हो जाती है। साथ ही साथ सारी परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं। लेकिन क्या आपको पता है रुद्राक्ष पहनते समय कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिनका ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। तो आइए उन गलतियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Rudraksha Rules
Rudraksha Rules: भारत एक आध्यात्मिक देश है, जहां रुद्राक्ष का बहुत महत्व है। रुद्राक्ष सिर्फ एक बीज नहीं बल्कि आस्था और शक्ति का प्रतीक है। जिसे सम्मान के साथ पहना जाता है। रुद्राक्ष पहनने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना हर किसी के लिए जरूरी है। 

ऐसे में रुद्राक्ष पहनने के बाद लोग कई गलतियां कर देते हैं, जिससे रुद्राक्ष की शक्ति कमजोर हो जाती है और यह आप पर नकारात्मक प्रभाव दिखाता है। स्टाइल के लिए रुद्राक्ष पहनना गलत है। यह शिव का आशीर्वाद है, जिसे जीवंत ऊर्जा का साधन भी कहा जाता है।
 
Rudraksha Rules
रुद्राक्ष का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो रुद्राक्ष पहनने से व्यक्ति के आसपास किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा नहीं टिक पाती है। ऐसे में कई लोग इसे गलत तरीके से पहन लेते हैं, जिससे इसकी शक्ति खत्म हो जाती है। रुद्राक्ष का अनादर करने से यह आपकी आभा पर नकारात्मक प्रभाव दिखाता है।

कौन से काम करने से रुद्राक्ष की शक्ति कमजोर होती है?

रुद्राक्ष पहनने के बाद अगर आप मांस खाते हैं तो इसकी ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
शौच या सोते समय इसे पहनने से भी रुद्राक्ष की ऊर्जा नष्ट हो जाती है।
गले में पहने हुए रुद्राक्ष को किसी को छूने न दें।
रुद्राक्ष से खेलने से भी इसकी ऊर्जा कमजोर होती है।
इसके अलावा, रुद्राक्ष को कभी भी फैशन के लिए नहीं पहनना चाहिए।
रुद्राक्ष को कभी भी गंदे हाथों से नहीं छूना चाहिए।
रुद्राक्ष पर इत्र लगाने से भी इसकी शक्ति नष्ट हो जाती है।

रुद्राक्ष का उपयोग करने का सही तरीका?

Rudraksha Rules
रुद्राक्ष को हमेशा स्नान करने के बाद शांत मन से पहनना चाहिए।
सोने, खाने या किसी अशुद्ध स्थान पर जाने से पहले रुद्राक्ष को उतार दें।
रुद्राक्ष धारण करते समय हमेशा "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का जाप करना चाहिए।
अगर रुद्राक्ष का उपयोग नहीं किया जा रहा है, तो इसे घर के मंदिर में रखें।
पहने हुए रुद्राक्ष को किसी के साथ कभी भी साझा नहीं करना चाहिए।

रुद्राक्ष के महत्व

Rudraksha Rules
रुद्राक्ष के महत्व के बारे में शिवपुराण के रुद्राक्ष महात्म्य अध्याय में लिखा है कि, 'रुद्राक्ष को हमेशा शांत मन और पवित्रता के साथ धारण करें। ऐसा करने से यह आपके पापों को जला देता है। अशुद्ध कार्यों के दौरान रुद्राक्ष पहनने पर इसकी शक्ति समाप्त हो जाती है।' 

रुद्राक्ष के बारे में पद्म पुराण के पाताल खंड में लिखा है कि 'रुद्राक्ष को कभी भी बिना अनुशासन के नहीं पहनना चाहिए। ऐसा करने से इसकी ऊर्जा खत्म हो जाती है। रुद्राक्ष का सम्मान करें। रुद्राक्ष शिव की तीसरी आंख की तरह आपकी रक्षा करता है।'

यह भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में दिख जाए ये संकेत, तो न करें किसी से शेयर, वरना हो सकता है नुकसान

यह भी पढ़ें- Jyeshtha Purnima 2025: कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? जानिए क्या है स्नान-दान का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel