Tirupati bala ji temple in Delhi : हिंदू धर्म में आस्था रखने वाला हर व्यक्ति एक बार तिरुपति बालाजी के दर्शन करना चाहता है। लेकिन हर कोई वहां पहुंच नहीं पाता। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
Tirupati bala ji temple in Delhi : हिंदू धर्म में आस्था रखने वाला हर व्यक्ति एक बार तिरुपति बालाजी के दर्शन करना चाहता है। लेकिन हर कोई वहां पहुंच नहीं पाता। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि दिल्ली में तिरुपति बालाजी का भव्य मंदिर बनाया गया है, जहां आप हर रोज सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक दर्शन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस मंदिर का निर्माण 2013 में हुआ था। यहां आने के बाद आपको आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर जैसा ही अनुभव होगा। तो बिना देर किए आइए जानते हैं कि दिल्ली में यह मंदिर कहां स्थित है और यहां का सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है।
दिल्ली में कहां है तिरुपति बालाजी मंदिर
दिल्ली के प्रेसिडेंट एस्टेट इलाके में और रामकृष्ण आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास स्थित है। यह ब्लू लाइन मेट्रो है।
आपको बता दें कि इस मंदिर का प्रबंधन मूल मंदिर की देखभाल करने वाली संस्था तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम द्वारा किया जाता है। इस मंदिर में मुख्य देवता भगवान वेंकटेश्वर हैं, जिन्हें बालाजी के नाम से जाना जाता है। यहां गर्भगृह में भगवान वेंकटेश्वर की पत्नी देवी लक्ष्मी और भगवान पद्मावती की मूर्तियां भी हैं, जिनके दर्शन भी आप कर सकते हैं।
तिरुपति बालाजी मंदिर 3 एकड़ में फैला हुआ है। यहां आने के बाद आपको आध्यात्मिक शांति का अनुभव होगा। यहां की खूबसूरत मूर्तियां और वास्तुकला भक्तों को असीम शांति प्रदान करती है।
Trending Video
यह मंदिर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है, इसलिए भक्त किसी भी समय आकर दर्शन कर सकते हैं। यहां हर दिन पूजा और आरती का कार्यक्रम होता है।