विज्ञापन
Home  dharm  mysterious hanuman temple even today sound of wooden sandals is heard every night in this temple ram name is c

Mysterious Hanuman Temple: इस मंदिर में आज भी हर रात आती है खड़ाऊ की आवाज, राम नाम का होता है जाप

जीवांजलीPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mysterious Hanuman Temple: कल देशभर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गई और लोगों ने भगवान श्री हनुमान जी को बूंदी और लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। आज इस खबर में हम आपको हनुमान जी के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रात में ठहरने वाले भक्तों को खड़ाऊ की आवाज सुनाई देती है।

Mysterious Hanuman Temple
Mysterious Hanuman Temple: कल देशभर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाई गई और लोगों ने भगवान श्री हनुमान जी को बूंदी और लड्डू का प्रसाद चढ़ाया। आज इस खबर में हम आपको हनुमान जी के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रात में ठहरने वाले भक्तों को खड़ाऊ की आवाज सुनाई देती है। जी हां, अंबाला जिले के साहा क्षेत्र के हलदरी गांव में स्थित पंचमुखी हनुमानजी का यह मंदिर करीब 150 साल पुराना है। 

इस मंदिर में "राम नाम का जाप करो" की ध्वनि सुनाई देती है और यहां की आस्था और रहस्य से जुड़ी कई कहानियां भी हैं। मंदिर में आने वाले भक्तों का मानना है कि इस स्थान पर उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर मंगलवार को यहां भगवान हनुमान जी को 21 किलो आटे की रोडी का महाभोग लगाया जाता है और लोग भगवान बालाजी महाराज से अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं। 

ब्रह्म मुहूर्त में खड़ाऊ की आवाज 

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि यह मंदिर 150 साल से भी ज्यादा पुराना है और यहां आने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर की पुरानी मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति रात में यहां रुकता है तो उसे ब्रह्म मुहूर्त में खड़ाऊ की ध्वनि सुनाई देती है। यह ध्वनि पहले मंदिर के पुजारियों को सुनाई देती थी, जिसके कारण अब उन्हें रात में यहां रुकने की अनुमति नहीं है।

आरती के दौरान विशेष अनुभूति

पुजारी जी ने बताया कि इस मंदिर में जब भक्त बालाजी की आरती करते हैं तो उन्हें कभी अकेलापन महसूस नहीं होता, क्योंकि हमेशा बाहर से आवाजें सुनाई देती हैं।  बता दें कि मंदिर के पुजारी जी कहते हैं कि यहां पर अद्भुत चमत्कार होते रहता है।

मनोकामनाओं की पूर्ति

इस मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई कोई भी मनोकामना पूरी होती है। खासकर जिन महिलाओं को संतान का सुख नहीं होता, वे इस मंदिर में आकर अपनी मनोकामना मांगती हैं और उन्हें संतान की प्राप्ति होती है। इस मंदिर की विशेष मान्यता और आस्था के कारण लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।

यह भी पढ़ें- Hanuman Janmotsav 2025 Paran:हनुमान जन्मोत्सव व्रत का पारण शुभ मुहूर्त कब? जानें नियम व मंत्र

यह भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: सूर्य जल्द करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा तरक्की के साथ धन लाभ

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel