Sheetala Ashtami 2025: शीतला अष्टमी का पर्व 22 मार्च को है। ऐसे में आज हम आपको शीतला माता के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जो बेहद चमत्कारी है। इस माता के दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता और कई बड़े नेता भी आते हैं।
Sheetala Ashtami 2025: शीतला अष्टमी का पर्व 22 मार्च को है। ऐसे में आज हम आपको शीतला माता के एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे, जो बेहद चमत्कारी है। इस माता के दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेता और कई बड़े नेता भी आते हैं। शीतला अष्टमी के दौरान इस मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। कहा जाता है कि यह मंदिर 500 साल पुराना है।
शीतला माता का यह मंदिर राजधानी जयपुर से 40 किलोमीटर दूर चाकसू कस्बे में मौजूद है। इस मंदिर की संरचना प्राचीन काल की है। शीतला माता को जयपुर की कुलदेवी कहा जाता है। इस देवी को साल भर ठंडे व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। इसके अलावा बास्योड़ा के पर्व पर इस देवी की पूजा की जाती है।
कौन हैं मां शीतला
शीतला माता को देवी पार्वती का अवतार माना जाता है। इस देवी का वाहन गधा है। मान्यताओं के अनुसार यह देवी चेचक, घाव, घुन, फुंसी और चर्म रोगों को ठीक करती हैं। शीतला माता मंदिर का महाभारत काल से भी संबंध है। कहा जाता है कि वर्तमान शीतला माता मंदिर के स्थान पर द्रोणाचार्य ने कौरवों और पांडवों को शिक्षा दी थी। स्कंद पुराण में भी इस मंदिर से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं। मान्यता के अनुसार ब्रह्मा जी ने शीतला माता को संसार को निरोगी रखने का वरदान दिया था।