विज्ञापन
Home  dharm  ram navami 2025 surya tilak of ramlala started at 12 noon 3 lakh laddus will be offered

Ram Navami 2025 : दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ रामलला का सूर्य तिलक, 3 लाख लड्डुओं का लगेगा भोग

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Ram Navami 2025 : रामनवमी का त्योहार भगवान श्री राम जी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। ऐसे में रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के जन्मदिन यानी रामनवमी को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

Ram Navami 2025
Ram Navami 2025 : रामनवमी का त्योहार भगवान श्री राम जी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाता है। ऐसे में रामनवमी के दिन भगवान श्री राम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के जन्मदिन यानी रामनवमी को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। राम मंदिर को फूलों से अच्छे से सजाया गया है। इस मौके पर राम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ भी जुटनी शुरू हो गई है।

12 बजे हुआ रामलला का सूर्य तिलक

सुबह 6:00 बजे से ही राम मंदिर का द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया, जैसे-जैसे दिन चढ़ता जा रहा है श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अयोध्या आज देर शाम तक राम जन्मोत्सव के रस में डूबी रहेगी। रामनवमी को लेकर रविवार को सुबह 9:30 बजे से ही राम मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। फिर 10:30 बजे तक अभिषेक चलता रहा। अभिषेक के बाद भगवान का श्रृंगार किया गया और उन्हें नए वस्त्र पहनाए गए। इसके बाद सुबह 11:30 बजे भगवान की महाआरती की गई। इस दौरान 4 मिनट तक भगवान सूर्य रामलला का सूर्य तिलक किया गया। इसके साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पवित्र सरयू नदी में स्नान कर रहे हैं।

1.5 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे

यही नहीं, देर शाम अयोध्या में सरयू तट पर दीपोत्सव भी मनाया जाएगा। राम जन्मोत्सव के अवसर पर 1.5 लाख से अधिक दीप जलाए जाएंगे। राम मंदिर के पंडित आचार्य विक्रम ने बताया कि श्रृंगार आरती के बाद भव्य और दिव्य यज्ञ अनुष्ठान चल रहा है, जिसमें एक लाख आहुतियां दी जा रही हैं। वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस का पाठ पूर्ण होगा। इसके बाद ही अभिषेक शुरू किया जाएगा।

3 लाख लड्डुओं का भोग लगाया गया

उन्होंने आगे बताया कि सरयू जल में स्नान के बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाए जाएंगे। भगवान को दूध, दही और घी, 3 लाख लड्डू, पूरी, कचौड़ी के साथ 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। रामनवमी को लेकर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा अयोध्या को जोन और सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए

यह जानकारी अयोध्या रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने दी। उन्होंने यह भी बताया कि सरयू नदी क्षेत्र में जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया गया है। रामोत्सव को लेकर अयोध्या में काफी उत्साह है, अयोध्या के मठ मंदिरों के साथ ही स्थानीय लोग भी रामलाल का जन्मोत्सव धूमधाम से मना रहे हैं। रामोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Ram Navami 2025: रामनवमी के दिन सोने का मुकुट धारण करेंगे रामलला, पहनाए जाएंगे राजसी वस्त्र

यह भी पढ़ें- Traditional Baby Boy Name: रामनवमी के दिन राम जी के नाम पर करें अपने बेटे का नामकरण, बन जाएगा बलवान

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel