Ma Durga Ko Kyo Chadhaya Jata Hai Fool : पूजा में फूल चढ़ाने से घर में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा आती है। खासकर अगर पूजा में लाल फूलों का प्रयोग किया जाए, तो वातावरण में तेज और ऊर्जा बनी रहती है।
Ma Durga Ko Kyo Chadhaya Jata Hai Fool : पूजा में फूल चढ़ाने से घर में शुभता और सकारात्मक ऊर्जा आती है। खासकर अगर पूजा में लाल फूलों का प्रयोग किया जाए, तो वातावरण में तेज और ऊर्जा बनी रहती है। ये न सिर्फ पूजा को सफल बनाता है, बल्कि घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी लाता है। हर साल जब नवरात्रि या कोई विशेष पूजन आता है, तो हम देखते हैं कि मां दुर्गा को विशेष रूप से लाल फूल चढ़ाए जाते हैं. मंदिरों में, घरों की पूजा में और अनुष्ठानों में देवी के चरणों में अक्सर लाल गुड़हल या लाल गुलाब रखा जाता है. चलिए आपको इस लेख के माध्यम से बताते हैं कि माता दुर्गा को लाल रंग का फूल क्यों चढ़ाया जाता है और इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व क्या है ।
माता दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है लाल रंग
लाल रंग का देवी से गहरा रिश्ता
लाल रंग को शक्ति, साहस और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. मां दुर्गा, जो राक्षसों का संहार करने वाली और संसार की रक्षा करने वाली देवी मानी जाती हैं, उनका स्वरूप भी तेज और उग्र होता है. इसलिए लाल रंग को उनका प्रिय माना गया है. देवी दुर्गा की मूर्तियों में आपने देखा होगा कि उनकी साड़ी, चुनरी, यहां तक कि आभूषणों में भी लाल रंग प्रमुख रहता है. यह रंग मां की युद्ध शक्ति और भक्तों के प्रति प्रेम को दर्शाता लाल फूल चढ़ाने की पौराणिक मान्यता
शास्त्रों में मां दुर्गा को “शक्ति” और “रक्तवर्णा” कहा गया है। जब देवी ने महिषासुर जैसे राक्षसों का संहार किया, तो वह शक्ति और वीरता का प्रतीक बनकर सामने आईं। लाल रंग उसी वीरता और तेज का प्रतीक है। इसलिए लाल फूल चढ़ाकर भक्त देवी के उस पराक्रमी स्वरूप को याद करते हैं और उनसे रक्षा और शक्ति की कामना करते हैं। लाल फूलों का विशेष महत्व
पूजा में फूल चढ़ाना सिर्फ एक परंपरा नहीं है, बल्कि ये भक्ति का भाव है। जब हम किसी को फूल देते हैं तो वह हमारे प्रेम और सम्मान का प्रतीक होता है। ठीक वैसे ही, देवी को फूल चढ़ाना उनके प्रति हमारी आस्था को दर्शाता है। लाल गुड़हल का फूल खासकर मां दुर्गा को बहुत प्रिय है।कहा जाता है कि इस फूल में जो तेज और चमक होती है, वो मां की शक्ति को दर्शाता है। यह फूल मां को बहुत जल्दी प्रसन्न कर देता है और उनकी कृपा पाने में मदद करता है। क्या दूसरे रंग के फूल नहीं चढ़ा सकते?
आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि मां दुर्गा को केवल लाल फूल ही चढ़ाए जाएं. मां को गेंदे, चंपा, चमेली, जूही जैसे अन्य फूल भी चढ़ाए जा सकते हैं. मां कभी अपने भक्तों की भक्ति को रंग से नहीं तोलती. अगर भाव सच्चा है, तो कोई भी फूल मां को समर्पित किया जा सकता है. हां, विशेष अवसरों जैसे नवरात्रि में अगर आप लाल फूल चढ़ाते हैं तो मां की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है. इसलिए लाल फूल को थोड़ी अधिक मान्यता दी जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि अन्य फूल वर्जित हैं. नवरात्रि में गुड़हल का फूल क्यों चढ़ाया जाता है
नवरात्र में लाल गुड़हल चढ़ाने से न केवल प्रेम और स्नेह बढ़ता है, बल्कि यह सफलता, समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति में भी सहायक होता है। इसी कारण नवरात्र के दौरान भक्त विशेष रूप से मां दुर्गा को लाल गुड़हल का फूल अर्पित करते हैं और उनकी कृपा पाने की कामना करते हैं। यह भी पढ़ें- Kashi Story: काशी को क्यों कहा जाता है मोक्ष की नगरी? जानिए पौराणिक कथा Shankh Origin: कैसे हुई शंख की उत्पत्ति? पौराणिक कथा से जानिए इसका रहस्य Goddess Lakshmi: कैसे हुई लक्ष्मी मां की उत्पत्ति? पौराणिक कथा से जानें इसका रहस्य
(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिषीय, पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित विषय के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।)