facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  nautapa kab se suru hoga kab se suru hoga is saal nautapa janiye is samay kya kare kya na kare

Nautapa Kab Se Suru Hoga: इस साल कब से शुरु होगा नौतपा, जानिए इस समय क्या करें क्या न करें

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Nautapa Kab Se Suru Hoga:  नौतपा का समय भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इस दौरान सूर्य देव पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं, जिससे तापमान काफी बढ़ जाता है और भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है

Nautapa Kab Se Suru Hoga:
Nautapa Kab Se Suru Hoga:  नौतपा का समय भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है। इस दौरान सूर्य देव पृथ्वी के सबसे करीब होते हैं, जिससे तापमान काफी बढ़ जाता है और भीषण गर्मी पड़ती है। नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है और इस दौरान सूर्य देव आग उगलते हैं। नौतपा को नवतपा के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि नौतपा के 9 दिनों में सूर्य पृथ्वी के काफी करीब आ जाता है। आइए जानते हैं इस साल नौतपा कब से शुरू होगा, नौतपा में इतनी गर्मी क्यों पड़ती है और नौतपा का ज्योतिष से क्या संबंध है।

क्या है नौतपा? ( Kya Hai Nautapa) 

जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो नौतपा शुरू हो जाता है। वहीं, जब सूर्य मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करते हैं तो नौतपा की अवधि समाप्त हो जाती है। ये नौ दिन प्रकृति के लिए भी महत्वपूर्ण अवधि माने जाते हैं।

2025 में नौतपा कब शुरू होगा? ( Nautapa Kab Se Suru Hoga0 

इस साल 2025 में नौतपा 25 मई से शुरू होगा और यह अवधि 8 जून को समाप्त होगी यानी 15 दिनों की इस अवधि में धरती पर तापमान सबसे अधिक होगा. इन 15 दिनों में भीषण गर्मी पड़ेगी और आसमान से आग बरसेगी. ऐसा माना जाता है कि अगर नौतपा बहुत अधिक गर्म होता है तो अच्छी बारिश होती है और गर्मी से राहत मिलती है.

नौतपा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें ( Nautapa Se Judi Kuch Bate)

नौतपा कितने दिन तक रहता है
हर साल सूर्य देव 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र में गोचर करते हैं और इन 15 दिनों के पहले नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है

नौतपा कब होता है
ज्योतिष के अनुसार नौतपा वह अवधि है जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, जो आमतौर पर मई के अंत या जून की शुरुआत में होता है.

नौतपा क्यों महत्वपूर्ण है:
नौतपा के दौरान गर्मी अपने चरम पर होती है और इसे भीषण गर्मी के नाम से जाना जाता है. जब नौतपा बहुत अधिक गर्म होता है तो अच्छी बारिश होती है और गर्मी से राहत मिलती है

नौतपा का ज्योतिष से संबंध
नौतपा के दौरान सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में होते हैं। रोहिणी नक्षत्र शुक्र का नक्षत्र है और शुक्र को सूर्य देव का शत्रु नक्षत्र माना जाता है, इसलिए जब सूर्य और शुक्र मिलते हैं तो भयंकर गर्मी पड़ती है।

नौतपा में क्या करें
नौतपा के दौरान तेज गर्मी से बचने का ध्यान रखना चाहिए, खूब पानी पीना चाहिए और धूप में कम निकलना चाहिए।
 

यह भी पढ़ें:-

Tripurasur Ka Vadh: त्रिपुरासुर का वध किसने किया, कौन थे इनके पिता? पढ़िए पौराणिक कथा

Kedarnath Dham: केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले मनाया जाता है डोली उत्सव, जानें इससे जुड़ी परंपरा

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel