विज्ञापन
Home  astrology  horoscope  surya gochar 2025 soon enter aries these zodiac signs get progress along with financial gain

Surya Gochar 2025: सूर्य जल्द करेंगे मेष राशि में प्रवेश, इन राशियों को मिलेगा तरक्की के साथ धन लाभ

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Surya Gochar 2025 In Mesh Rashi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद अपनी राशि बदलते हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी रूप में जरूर देखने को मिलता है।

Surya Gochar 2025
Surya Gochar 2025 In Mesh Rashi: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य एक निश्चित अवधि के बाद अपनी राशि बदलते हैं, जिसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी रूप में जरूर देखने को मिलता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय ग्रहों के राजा सूर्य देव मीन राशि में उपस्थित हैं। पंचांग के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 दिन सोमवार को शाम 6 बजकर 58 बजे अपनी उच्च राशि मेष में गोचर करेंगे। पिता सूर्य के अपनी उच्च राशि में आने से कई राशियों को भाग्य का साथ मिल सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। साथ ही जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती हैं। आइए जानते हैं 12 में से किन 5 राशियों के जीवन पर सूर्य का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जानिए इन भाग्यशाली राशियों के बारे में…

मेष राशि

सूर्य का गोचर इस राशि के लग्न में होने जा रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को उच्च अवस्था में लाभ मिल सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। उनके साथ आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। साथ ही प्रेम जीवन अच्छा रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

मिथुन राशि

इस राशि में सूर्य तीसरे भाव का स्वामी होकर लाभ भाव में गोचर करने जा रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में खूब सफलता मिल सकती है। आप विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। अचानक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र की बात करें तो आपके काम की सराहना हो सकती है। साथ ही वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। पिता का पूरा सहयोग मिल सकता है, जिससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

इस राशि के लग्न भाव का स्वामी होकर सूर्य भाग्य भाव में प्रवेश करने जा रहा है। सूर्य के नवम भाव में गोचर करने से इस राशि के जातकों का दिन अच्छा रह सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाल जातकों के लग्न या राशि के स्वामी का भाग्य भाव में होना अच्छा नहीं माना गया है। लेकिन ग्रहों के राजा सूर्य के उच्च राशि में भाग्य भाव में होने से सिंह राशि वाले जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता भी मिल सकती है। लंबे समय से कार्यों में चल रही रुकावटें खत्म हो सकती हैं। साथ ही बिगड़े हुए काम भी बन सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

सूर्य दशम भाव का स्वामी होकर इस राशि के छठे भाव में रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में विशेष लाभ मिल सकता है। पदोन्नति के साथ-साथ सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंदियों या दुश्मनों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ji Ki Puja: हनुमान जी की पूजा करते समय महिलाएं गले में क्यों लगाती हैं तिलक, जानें इसके पीछे का कारण

यह भी पढ़ें- Hanuman Janmotsav 2025 : हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel