विज्ञापन
Home  dharm  mangal and surya gochar 2025 surya and mars will change their zodiac signs in april these 2 zodiac signs wil

Mangal and Surya Gochar 2025: अप्रैल में सूर्य और मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, इन 2 राशियों को होगा फायदा

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Mangal and Surya Gochar 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार अप्रैल का महीना कई राशियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि इस महीने में मंगल और सूर्य अपनी चाल बदलेंगे, जिसका शुभ प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ेगा।

Mangal and Surya Gochar 2025:

Mangal and Surya Gochar 2025: ज्योतिष गणना के अनुसार अप्रैल का महीना कई राशियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है। क्योंकि इस महीने में मंगल और सूर्य अपनी चाल बदलेंगे, जिसका शुभ प्रभाव राशि के जातकों पर पड़ेगा। दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से मेष और तुला राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही जीवन में कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं मेष और तुला राशि के जातकों को क्या लाभ मिलेंगे?

मंगल गोचर 2025 (Mangal Gochar In Taurus)


इस समय मंगल मिथुन राशि में है। 03 अप्रैल को मंगल इस राशि को छोड़कर कर्क राशि में गोचर करेगा। वहीं, मंगल 06 जून तक इसी राशि में रहेगा। मंगल के राशि परिवर्तन से राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है।

सूर्य गोचर 2025 (Surya Transit 2025)


ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है। अभी सूर्य मीन राशि में है। 14 अप्रैल को सूर्य इस राशि को छोड़कर मेष राशि में गोचर करेगा। इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा और शुभ व मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।

मेष राशि

सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों का जीवन खुशहाल रहेगा। इस राशि के जातकों को जीवन में सभी सुख प्राप्त होंगे। लंबे समय से चली आ रही खराब आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। साथ ही धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा रिश्तों में मजबूती आएगी। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। नया वाहन और प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बन सकती है।

तुला राशि
इसके अलावा सूर्य और मंगल के राशि परिवर्तन से तुला राशि वालों को शुभ परिणाम मिलेंगे। व्यापार में अधिक उन्नति देखने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। साथ ही लंबे समय से नौकरी के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद खत्म होंगे।

भगवान सूर्य के मंत्र: (Mantras of Lord Surya)

1. ॐ घृणिं सूर्य्य: आदित्य:
2. ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।।
3. ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।
 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel