Mahashivratr 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे महादेव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी,
Mahashivratr 2025: महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे महादेव और माता पार्वती के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी, जो हर साल फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ती है। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर लोग विशेष पूजा और व्रत करके भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ खास उपाय करने से महादेव की असीम कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महाशिवरात्रि पर करें ये लाभकारी उपाय महाशिवरात्रि के दिन कुछ खास उपाय करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है और जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय ( MahashivratriPar Kare Ye Khas Upay)
1. शाम के समय दीपक जलाना
शाम के समय यानी प्रदोष काल में शिव मंदिर में दीपक जलाना चाहिए, जो पूरी रात जलता रहना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होती हैं और अपार धन की प्राप्ति होती है। 2. आटे के शिवलिंग बनाना
महाशिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाकर उन पर 11 बार जल से अभिषेक करना चाहिए। इस चमत्कारी उपाय को करने से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं और दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं।
Trending Video
3. नंदी को हरा चारा खिलाना
पौराणिक मान्यता के अनुसार नंदी बैल को भगवान शिव का वाहन माना जाता है। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन नंदी बैल को हरा चारा खिलाएं। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी परेशानियां दूर होती हैं। 4. अन्न दान करना
महाशिवरात्रि के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन या अनाज देना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होती और पितरों की आत्मा को भी शांति मिलती है। 5. बेलपत्र का कारगर उपाय
भगवान शिव को बेलपत्र के पत्ते बहुत प्रिय माने जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन 21 बेलपत्रों पर चंदन से 'ॐ नमः शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मान्यता है कि इससे सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 6. शमी के पत्ते और चमेली के फूल
धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को शमी के पत्ते बहुत प्रिय हैं। ऐसे में महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा में शमी के पेड़ के पत्तों को शामिल करने से अपार धन-संपत्ति का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा में चमेली के फूलों का इस्तेमाल करना भी फलदायी होता है। 7. रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र
मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक किया जाता है। साथ ही इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी बहुत फलदायी होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन ये दोनों काम करने से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान शिव की कृपा बरसती है।