Mahalakshmi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्मांड में कुल ग्रहों की संख्या 9 है, जिसमें सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह चंद्रमा को माना गया है। बता दें कि चंद्रमा एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं।
Mahalakshmi Yog 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ब्रह्मांड में कुल ग्रहों की संख्या 9 है, जिसमें सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रह चंद्रमा को माना गया है। बता दें कि चंद्रमा एक राशि में करीब ढाई दिन तक रहते हैं। ऐसे में किसी न किसी राशि में चंद्रमा की युति किसी न किसी ग्रह से होती रहती है। इन ग्रहों के मिलने से शुभ या अशुभ राजयोग का निर्माण होता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज रात में चंद्रमा ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कर्क राशि में ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। यानी आज रात में कर्क राशि में मंगल और चंद्रमा की युति होने वाली है, जिससे महालक्ष्मी नामक राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, महालक्ष्मी राजयोग के बनने से कई राशियों को शुभ परिणाम भी मिलेंगे। साथ ही कुछ राशियों को संभलकर भी रहने की जरूरत है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि महालक्ष्मी राजयोग बनने से किन-किन राशियों को शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
कब होगा चंद्रमा का राशि परिवर्तन
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 5 अप्रैल को चंद्र देव 11 बजकर 24 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में चंद्रमा 8 अप्रैल तक रहेंगे। ऐसे में 54 घंटे के लिए मंगल के साथ चंद्रमा युति करेंगे, जिससे महालक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है।
इन राशियों को होगा लाभ
मकर राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि वाले जातकों के लिए महालक्ष्मी राजयोग बहुत ही ज्यादा लकी साबित हो सकता है। क्योंकि मकर राशि के सप्तम भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, सप्तम भाव को विवाह और साझेदारी का भाव कहा जाता है। ऐसे में मकर राशि वाले जातकों को कारोबार और व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले जातकों की कुंडली के नौवें भाव यानी भाग्य भाव में महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में वृश्चिक राशि वाले जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है। साथ ही साथ लंबे समय से रुके हुए कार्य एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। इस राशि के जातक को नौकरी के साथ ही साथ कारोबार में भी खूब लाभ मिल सकता है। आध्यात्म की ओर अधिक झुकाव हो सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।