Pishach Yoga: ज्योतिष शास्त्र में पिशाच योग को अशुभ योग माना जाता है। अपने नाम की तरह ही यह योग बेहद खतरनाक और डरावना माना जाता है। यह योग आपके जीवन में परेशानियां, शारीरिक पीड़ा और कई तरह के समस्याएं ला सकता है।
Pishach Yoga: ज्योतिष शास्त्र में पिशाच योग को अशुभ योग माना जाता है। अपने नाम की तरह ही यह योग बेहद खतरनाक और डरावना माना जाता है। यह योग आपके जीवन में परेशानियां, शारीरिक पीड़ा और कई तरह के समस्याएं ला सकता है। अगर किसी की कुंडली में यह योग बनता है तो जीवन में कई तरह की नकारात्मक समस्याएं आ सकती हैं।
कैसे बनता है पिशाच योग?
कुंडली में कुछ विशेष ग्रहों की स्थिति के कारण पिशाच योग बनता है। ज्योतिष शास्त्र में जब किसी ग्रह में राहु और शनि की युति होती है तो पिशाच योग बनता है। शनि और राहु दोनों ही छाया ग्रह हैं।
इस ग्रह के बनने से हमेशा पिशाच, भूत, प्रेत की आहट होती रहती है। हमेशा किसी अनहोनी का आभास होता रहता है।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वर्तमान समय में न्याय के देवता शनि और मायावयी ग्रह राहु एक ही राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, शनि और राहु मीन राशि में बैठे हुए हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, शनि और राहु 29 मार्च से 18 मई 2025 तक मीन राशि में एक साथ ही रहेंगे। दोनों ग्रहों के मीन राशि में रहने से पिशाच योग बनेगा।
पिशाच योग के लक्षण
पिशाच योग बनने से लोग मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहते हैं।
साथ ही उन्हें अनिद्रा की समस्या रहती है और डरावने सपने आते हैं।
विवाह में रुकावटें आती हैं, जीवनसाथी से मतभेद होते हैं।
घर में नकारात्मक ऊर्जा, परेशानियां या दुर्घटनाएं चलती रहती हैं।
बार-बार आर्थिक नुकसान या काम में असफलता का सामना करना पड़ता है।
व्यक्ति हमेशा किसी न किसी बात से डरता रहता है।