facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  khatu shyam baba ki aarti aur poojan mantra aur arth sahit

Khatu Shyam Baba Ki Aarti: खाटू श्याम बाबा की आरती और पूजन मंत्र अर्थ सहित

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार

Khatu Shyam Baba Ki Aarti:खाटू श्याम बाबा को कलियुग के देवता के रूप में पूजा जाता है। हिंदू धर्म में इन्हें भगवान श्रीकृष्ण के विशेष वरदान प्राप्त होने के कारण "श्री श्याम", "बर्बरीक", और "हारे का सहारा" के नाम से जाना जाता है।

Khatu Shyam Baba Ki Aarti:
Khatu Shyam Baba Ki Aarti:खाटू श्याम बाबा को कलियुग के देवता के रूप में पूजा जाता है। हिंदू धर्म में इन्हें भगवान श्रीकृष्ण के विशेष वरदान प्राप्त होने के कारण "श्री श्याम", "बर्बरीक", और "हारे का सहारा" के नाम से जाना जाता है। राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर उनकी भक्ति का सबसे प्रसिद्ध केंद्र है।
 

खाटू श्याम आरती (Khatu Shyam Baba Ki Aarti)


ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

रतन जड़ित सिंहासन,
सिर पर चंवर ढुरे ।
तन केसरिया बागो,
कुण्डल श्रवण पड़े ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

गल पुष्पों की माला,
सिर पार मुकुट धरे ।
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जले ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

मोदक खीर चूरमा,
सुवरण थाल भरे ।
सेवक भोग लगावत,
सेवा नित्य करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

झांझ कटोरा और घडियावल,
शंख मृदंग घुरे ।
भक्त आरती गावे,
जय-जयकार करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जो ध्यावे फल पावे,
सब दुःख से उबरे ।
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम-श्याम उचरे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

श्री श्याम बिहारी जी की आरती,
जो कोई नर गावे ।
कहत भक्त-जन,
मनवांछित फल पावे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

जय श्री श्याम हरे,
बाबा जी श्री श्याम हरे ।
निज भक्तों के तुमने,
पूरण काज करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।

खाटू श्याम बाबा के पूजन मंत्र और उनका अर्थ ( Khatu Shyam Pooja Mantra) 


(1) श्री श्याम बाबा मूल मंत्र
 "ॐ श्री श्यामाय नमः"

अर्थ:
हे श्री श्याम, आपको मेरा प्रणाम! कृपया मेरी रक्षा करें और मुझ पर अपनी कृपा बनाए रखें।


(2) श्याम बाबा की पूजा के दौरान जपने योग्य मंत्र
 "ॐ हरे कृष्ण हरे श्याम, जय जय श्री श्याम।"
अर्थ: हे कृष्ण, हे श्याम! आपकी जय हो, कृपया हमें आशीर्वाद दें।

 "ॐ नमो भगवते श्री श्यामाय।"
अर्थ: हे श्री श्याम, आपको बारंबार प्रणाम! हमें आपकी कृपा प्राप्त हो।

 "ॐ ह्रीं श्री श्यामाय नमः।"
अर्थ: हे श्याम बाबा, आप हमारे जीवन को सुख, शांति और समृद्धि से भरें।

3. खाटू श्याम बाबा की विशेष पूजा विधि ( Khatu Shyam Ki Vishesh Pooja Vidhi)


प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
बाबा श्याम की मूर्ति या चित्र के सामने दीप प्रज्वलित करें।
बाबा को चूरमा, मिश्री, और मेवा का भोग अर्पित करें।
माथे पर गुलाल और फूल चढ़ाएं।
"ॐ श्री श्यामाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें।
बाबा श्याम की आरती करें।
भक्तों में प्रसाद वितरित करें और जरूरतमंदों को दान दें।

4. खाटू श्याम बाबा की महिमा और आशीर्वाद (Khatu Shyam Ki Mahima)

 श्याम बाबा को "हारे का सहारा" कहा जाता है, जो भी व्यक्ति सच्चे मन से उनकी पूजा करता है, उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

 जो भक्त कष्टों से मुक्ति पाना चाहता है, उसे "ॐ श्री श्यामाय नमः" मंत्र का नियमित जाप करना चाहिए।

 बाबा श्याम की कृपा से हर संकट का समाधान मिलता है और जीवन में सुख-शांति आती है।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel