Chaitra Navratri 2025: चैत्र का महीना शुरू हो चुका है। यह बहुत ही खास महीना होता है। इसे पवित्र महीना माना जाता है, क्योंकि इसी महीने में नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस बार नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी।
Chaitra Navratri 2025: चैत्र का महीना शुरू हो चुका है। यह बहुत ही खास महीना होता है। इसे पवित्र महीना माना जाता है, क्योंकि इसी महीने में नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस बार नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी। इस बार माता की सवारी हाथी है, जिसे बहुत ही शानदार बताया जा रहा है। वहीं, इस बार नवरात्रि नौ नहीं बल्कि 8 दिनों की है। इतने सारे संयोगों में अगर किसी को सपने में मां दुर्गा दिख जाए तो इसका क्या संकेत है? आइए जानते हैं आचार्य से...
चैत्र नवरात्रि में माता दुर्गा की पूजा की जाती है। चैत्र का महीना शुरू हो चुका है। वहीं, नवरात्रि में मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियां घरों में शुरू हो गई हैं। इस बार नवरात्रि में कई संयोग भी बन रहे हैं। वहीं, ऐसे माहौल में कई लोगों को देवी से जुड़े सपने भी दिखते हैं। अगर चैत्र महीने में किसी व्यक्ति के सपने में मां दुर्गा दिख जाएं तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है।
ये है इस सपने का मतलब
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा सपने में आती हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आने वाला समय बिल्कुल शुभ होने वाला है। घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है। हर बिगड़ा हुआ काम पूरा होने वाला है। दुश्मन आपसे परास्त होते नजर आएंगे। घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही धन से जुड़ी समस्या खत्म होगी।