Vastu Tips For Deepak: शास्त्रों में देवी-देवताओं की पूजा में दीपक जलाना अनिवार्य बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में प्रतिदिन दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है, साथ ही कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं
Vastu Tips For Deepak: शास्त्रों में देवी-देवताओं की पूजा में दीपक जलाना अनिवार्य बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र में प्रतिदिन दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है, साथ ही कुछ ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जिन्हें करने से आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अज्ञात भय और शत्रुओं से रक्षा के लिए आपको हर सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए आपको हर दिन बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने देसी घी का दीपक जलाना चाहिए।
घर में क्यों जलाना चाहिए दीपक (Vastu Tips For Deepak)
सभी शुभ कार्यों और धार्मिक अनुष्ठानों में तेल या देसी घी का दीपक जलाकर भगवान की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि दीपक की रोशनी में स्वयं भगवान मौजूद होते हैं। आरती करते समय दीपक जलाने से भगवान सभी दुखों को दूर कर देते हैं। दीपक से जुड़े ऐसे उपाय भी बताए गए हैं, जो आपकी किस्मत चमका सकते हैं। दीपक जलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। सुख-शांति बनी रहती है। आइए आपको बताते हैं ज्योतिष शास्त्र में दीपक से जुड़े कौन से उपाय बताए गए हैं। शनि के प्रकोप से मिलेगी मुक्ति
राहु-केतु के दोष से मुक्ति पाने के लिए सुबह-शाम अलसी के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से कुंडली में मौजूद राहु-केतु दोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही शनिवार को शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनि के प्रकोप से मुक्ति मिलती है।
Trending Video
भय पर मिलेगी जीत
अगर आपको डर लगता है, कहीं जाने में आपका मन विचलित हो जाता है या कोई अनजाना डर हमेशा आपका पीछा करता रहता है तो आपको सोमवार और शनिवार को भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय से सभी भय दूर हो जाएंगे। इतना ही नहीं आपके दुश्मनों की चाल भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। भैरव की कृपा से आपके आसपास हमेशा सुरक्षा घेरा बना रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी
समाज में अपनी अलग पहचान बनाने की ख्वाहिश रखने वालों को भी रोजाना दीपक जलाना चाहिए। मान-सम्मान बढ़ाने के लिए शास्त्रों में कहा गया है कि प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और शुद्ध घी के दीपक से आरती करनी चाहिए। इस उपाय से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सूर्य देव आपके रुके हुए कार्यों में तेजी लाएंगे। सुख-समृद्धि के लिए जरूरी हैं ये उपाय प्रतिदिन बाल गोपाल के सामने और गुरुवार को भगवान विष्णु के सामने शुद्ध घी का दीपक जलाने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 108 बार जाप भी करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-शांति बढ़ती है। आय में आने वाली रुकावटें दूर होंगी देवी लक्ष्मी के सामने सात बत्तियों वाला सात मुखी दीपक जलाने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। इस उपाय से न सिर्फ धन संबंधी सभी परेशानियां दूर होंगी बल्कि रुका हुआ धन भी आसानी से मिलेगा। देवी सरस्वती के सामने दो बत्तियों वाला दीपक जलाने से बुद्धि तेज होती है। धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी
बुधवार के दिन भगवान गणेश के सामने देसी घी का तीन मुखी दीपक जलाना चाहिए और उन्हें दूर्वा घास अर्पित करनी चाहिए। इस उपाय से घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। आय बढ़ाने और धन कमाने के नए रास्ते खोजने के लिए भी यह उपाय कारगर साबित होता है।