12 Months Name in Hindi: अगर कोई किसी से पूछे कि कौन सा महीना चल रहा है, तो तुरंत जवाब मिलेगा- जनवरी या फरवरी।
Hindu Calendar 12 Months Hindi Name: अगर कोई किसी से पूछे कि कौन सा महीना चल रहा है, तो तुरंत जवाब मिलेगा- जनवरी या फरवरी Hindi Mein January February। बच्चों को महीनों के नाम सिखाते समय हम उन्हें जनवरी, फरवरी, मार्च पढ़ाते हैं। भारत में भी कई लोग ऐसे हैं जिन्हें अंग्रेजी नहीं आती, लेकिन अगर उनसे महीनों के नाम पूछे जाएं तो वे इन्हीं महीनों के नाम बताते हैं। जबकि जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल हिंदी नहीं बल्कि अंग्रेजी कैलेंडर के नाम हैं। ऐसे में आइए आज हम आपको हिंदी कैलेंडर के सभी 12 महीनों के नाम बताते हैं...
हिंदी कैलेंडर से सभी महीनों के नाम - Hindu Calendar 12 Months Hindi Name
हिंदी कैलेंडर में चैत्र साल का पहला और फाल्गुन साल का आखिरी महीना होता है। हिंदी धर्म में आने वाले सभी महीनों के नाम इस प्रकार हैं- चैत्र, बैसाखी, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष, माघ और फाल्गुन।
हिंदू कैलेंडर के 12 महीनों के नाम (January February In Hindi - Hindi month Calendar)
1. चैत्र(Chaitra)
हिंदू नववर्ष चैत्र माह से शुरू होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार चैत्र माह मार्च के मध्य में शुरू होता है और अप्रैल के मध्य में समाप्त होता है।
2. वैशाख (Vaisakha)
वैशाख हिंदू वर्ष का दूसरा महीना है। यह महीना अप्रैल के मध्य में शुरू होता है और मई के मध्य में समाप्त होता है।
3. ज्येष्ठ (Jyaistha)
ज्येष्ठ हिंदी कैलेंडर का तीसरा महीना होता है। इस माह की शुरुआत मई के मध्य में होती है और जून के मध्य में इसका समापन हो जाता है। इस समय गर्मियां बहुत तेज होती हैं।
4. आषाढ़ (Asadha)
आषाढ़ मास हिंदी कैलेंडर का चौथा महीना होता है। ये अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मध्य जून से मध्य जुलाई तक रहता है। आषाढ़ माह से ही मानसून की शुरुआत होती है।
5. श्रावण या सावन (Shravan)
श्रावण Hindi Month Calendar का 5वां महीना होता है। हिंदू धर्म में इस महीने को बहुत पवित्र माना जाता है, क्योंकि ये माह भगवान शिव को प्रिय होता है। ये मध्य जुलाई में शुरू होता है और मध्य अगस्त तक चलता है।
6. भाद्रपद (Bhadra)
भाद्रपद माह को भादो के नाम से भी जाना जाता है। इस महीने में तीज, गणेश चतुर्थी जैसे कई बड़े त्यौहार आते हैं। यह महीना अगस्त के मध्य में शुरू होता है और सितंबर के मध्य तक खत्म होता है।
7. अश्विन (Ashwin)
आश्विन हिंदू धर्म का 7वां महीना है। आश्विन महीना सितंबर के मध्य में शुरू होता है और अक्टूबर के मध्य तक रहता है।
8. कार्तिक (Kartika)
कार्तिक माह हिंदू धर्म का 8वां महीना होता है। ये माह मध्य अक्टूबर में प्रारंभ होता है और मध्य नवंबर तक चलता है।
9. मार्गशीर्ष Margasirsa /Agrahayana)
मार्गशीर्ष महीना हिंदी कैलेंडर का 9वां महीना है। इस महीने को अगहन के नाम से भी जाना जाता है। यह नवंबर के मध्य से शुरू होकर दिसंबर के मध्य तक रहता है।
10. पौष (Pausha)
पौष हिंदू धर्म का 10वां महीना है। इसे पूस भी कहा जाता है। यह दिसंबर के मध्य में शुरू होता है और जनवरी के मध्य तक रहता है।
11. माघ (Magha)
माघ हिंदी कैलेंडर का 11वां महीना है। यह जनवरी के मध्य से शुरू होकर फरवरी के मध्य तक रहता है।