विज्ञापन
Home  dharm  happy ram navami wishes ram navami wishesh 2025

Happy Ram Navami Wishes : रामनवमी के अवसर पर अपने सगे-संबंधियों के भेजें ये शुभकामनाएं

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल
सार


Happy Ram Navami Wishes : राम नवमी का पावन पर्व रविवार, 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम का जन्म मनाया जाता है, जो धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। जी हाँ, यह भगवान राम के आदर्शों - 'सत्य, प्रेम, करुणा और कर्तव्य' को याद करने का अवसर है।

Happy Ram Navami Wishes

Happy Ram Navami Wishes : राम नवमी का पावन पर्व रविवार, 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्री राम का जन्म मनाया जाता है, जो धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। जी हाँ, यह भगवान राम के आदर्शों - 'सत्य, प्रेम, करुणा और कर्तव्य' को याद करने का अवसर है। आइए हम सभी इस दिन अपने जीवन में इन मूल्यों को अपनाने का संकल्प लें। साथ ही, नीचे दिए गए सुंदर और पवित्र संदेशों के माध्यम से अपने प्रियजनों को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ भेजें!
Happy Ram Navami 2025
राम नाम का अर्थ है सुख-शांति की छाया,
रामनवमी लाए खुशियों की माया।
शुभकामनाएं है आपको दिल से हमारी,
राम जी करें पूरी हर मनोकामना तुम्हारी।

जय श्रीराम
Happy Ram Navami 2025
सजा दरबार है, राम आए हैं,
लिए खुशियां अपार राम आए हैं।
ये राम नवमी का पावन त्योहार है,
रामजी से रोशन हर एक घर-परिवार है।

जय श्रीराम
 
Happy Ram Navami 2025
राम की ज्योति से नूर मिलता है,
सब के दिलों को सुरूर मिलता है।
जो भी जाता है राम के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

जय श्रीराम
 
Happy Ram Navami 2025
चैत्र शुक्ल नवमी आई, रामलला की छवि लायी,
अवध में गूंजे ढोल-नगाड़े, सारी नगरी हर्षायी।
कौशल्या के आंगन में खिली, दिव्य प्रेम की बगिया,
धरा पर अवतरित हुए प्रभु राम, लेकर धर्म की नैया।

जय श्रीराम
 
Happy Ram Navami 2025
अधर्म पर धर्म की विजय का, यह शुभ संदेश लाया है,
राम नवमी का पर्व, प्रेम-श्रद्धा और भक्ति संग लाया है।

जय श्रीराम
Happy Ram Navami 2025
जहां भरोसा है राम नाम में,
वहां दुखों का कोई स्थान नहीं।
राम नवमी के इस पावन पर्व पर
प्रभु आपके जीवन को करें प्रकाशमान।

जय श्रीराम
Happy Ram Navami 2025
राम की शक्ति राम का नाम,
हर पल जपो प्रभु का नाम।
राम नवमी के इस पावन दिन पर,
मिले खुशियों का वरदान।

जय श्रीराम
 
Happy Ram Navami 2025
चैत्र शुक्ल नवमी का दिन है बड़ा प्यारा,
रामलला के जन्म से हुआ संसार उजियारा।
आपके जीवन में भी हो उजाला और प्यार,
मुबारक हो आपको रामनवमी का त्योहार।


जय श्रीराम

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel