विज्ञापन
Home  dharm  hanuman temple on hanuman janmotsav visit 5 famous temples all your bad work be done

Hanuman Temple: हनुमान जन्मोत्सव पर करें हनुमान जी के 5 प्रसिद्ध मंदिर का दर्शन, बन जाएंगे सारे बिगड़े कार्य

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Hanuman Temple: कलयुग में हनुमान जी की पूजा करना सबसे लाभकारी बताया गया है। इनकी पूजा करने से जीवन में चल रहे सभी संकट नष्ट हो जाते हैं। जो भक्त एक बार हनुमान जी की शरण में आ जाते हैं, हनुमान लला उन्हें पार लगा देते हैं।

Hanuman Temple
Hanuman Temple: कलयुग में हनुमान जी की पूजा करना सबसे लाभकारी बताया गया है। इनकी पूजा करने से जीवन में चल रहे सभी संकट नष्ट हो जाते हैं। जो भक्त एक बार हनुमान जी की शरण में आ जाते हैं, हनुमान लला उन्हें पार लगा देते हैं। मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने से सभी संकट दूर हो जाते हैं। उनकी महिमा इतनी निराली है कि कलयुग में अधिकतर लोग उनकी पूजा करते हैं। 

मान्यता है कि संकट मोचन की शरण में जाने मात्र से ही वर्तमान युग के सभी संकट समाप्त हो जाते हैं। आज हम आपको बजरंगबली के उन 5 प्रसिद्ध मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां दर्शन करने से हनुमान जी का आशीर्वाद मिलता है और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

हनुमान जी के 5 प्रसिद्ध मंदिर ( 5 Famous Hanuman Temple)

हनुमान गढ़ी (अयोध्या) - भगवान राम की नगरी अयोध्या में हनुमान गढ़ी मंदिर स्थित है। यह हनुमान जी के प्रमुख मंदिरों में सबसे लोकप्रिय है। मान्यता है कि इस मंदिर में हनुमान जी बाल रूप में विराजमान हैं और माता अंजनी जी की गोद में बैठे हैं। ऐसा भी माना जाता है कि यह हनुमान जी का सिद्धपीठ स्थान है और भगवान राम ने उन्हें यह स्थान सौंपा था। यह उत्तर प्रदेश राज्य के अयोध्या जिले में स्थित है जो भगवान राम का पवित्र निवास स्थान है। लोगों की आस्था है कि जो भक्त यहां हनुमान जी के दर्शन करते हैं, हनुमान जी उनके सभी बिगड़े काम बना देते हैं।

सालासर बालाजी - यह मंदिर हनुमान जी के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यह मंदिर राजस्थान के चूरू जिले में पड़ता है। मंगलवार को यहां उनके दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में पूजा के लिए आने वाले लोगों की सभी मनोकामनाएं सालासर बालाजी पूरी करते हैं। उनके दर्शन करने से जीवन के दुख-दर्द और सभी रोग दूर हो जाते हैं।

संकट मोचन हनुमान मंदिर (वाराणसी) - हनुमान जी का यह मंदिर महादेव की नगरी काशी में है। हनुमान जी के प्रमुख मंदिरों में यह सबसे लोकप्रिय मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी ने तुलसी दास को इसी मंदिर में दर्शन दिए थे।

मेहंदीपुर बालाजी हनुमान मंदिर - यह हनुमान जी का सबसे प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर राजस्थान के दौसा जिले की पहाड़ियों के पास स्थित है। यहां एक प्राचीन हनुमान मंदिर है। मंदिर की खास बात यह है कि यहां हनुमान जी की मूर्ति स्वयं प्रकट हुई थी। यहां दर्शन करने के बाद कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में दर्शन करने आने वाले भक्तों पर बालाजी अपनी कृपा बरसाते हैं। मेहंदीपुर बाला अपने भक्त की हर संकट में रक्षा करते हैं।

हंपी कर्नाटक- यह हनुमान जी का सबसे पवित्र स्थान है। यह हम्पी शहर का एकमात्र मंदिर है जिसमें हनुमान जी की मूर्ति यंत्रों में समाहित है। यह वही स्थान है जिसे रामायण काल में किष्किंधा नगरी कहा जाता था। यहां कुछ प्राचीन गुफाएं भी हैं। यह मंदिर अद्भुत आकार में बना हुआ है और हनुमान जी के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। ऐसी मान्यता है कि यहां काफी सकारात्मक ऊर्जा रहती है और यहां आने पर मन को शांति मिलती है।

यह भी पढ़ें- Hanuman Ji : हनुमान जी ने क्यों जलाई थी लंका? क्रोध या कर्तव्य, जानिए क्या था असली कारण

यह भी पढ़ें- Ramayana Lanka Story: लंका विजय के पीछे क्या है आध्यात्मिक रहस्य, कैसे भगवान राम ने सुनिश्चित की धर्म की विजय

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel