facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  hanuman jayanti date when celebrated in year 2025 know auspicious time and importance

Hanuman Jayanti 2025 Date: साल 2025 में कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती, जानें शुभ मुहूर्त व महत्व

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Hanuman Jayanti 2025 Date: हनुमान जयंती हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन माता अंजनी और वानर राज राजा केसरी के घर बजरंगबली का जन्म हुआ था। इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है।

Hanuman Jayanti 2025
Hanuman Jayanti 2025 Date: हनुमान जयंती हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र पूर्णिमा के दिन माता अंजनी और वानर राज राजा केसरी के घर बजरंगबली का जन्म हुआ था। इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। हनुमान जयंती के दिन देशभर के हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इसके साथ ही जगह-जगह भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। हनुमान जयंती के दिन मारुति नंदन की पूजा करने से भक्तों के सभी दुख और संकट दूर होते हैं और उनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। तो आइए जानते हैं हनुमान जयंती की सही तिथि और पूजा मुहूर्त के बारे में।

हनुमान जयंती 2025 तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2025 में हनुमान जयंती 12 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार, चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 12 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 21 बजे शुरू होगी। इसके साथ ही पूर्णिमा तिथि की समाप्ति अगले दिन यानी 13 अप्रैल को शाम 5 बजकर 21 मीनट पर होगी । आपको बता दें कि हनुमान जी की जयंती राम नवमी के ठीक छह दिन बाद मनाई जाती है। इस साल राम नवमी 6 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी।

हनुमान जयंती का महत्व

हनुमान जयंती के दिन मंदिर में जाकर हनुमान जी को सिंदूर, चमेली का तेल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं। ऐसा करने से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ होता है। इसके साथ ही इस दिन रामायण, बजरंग बाण और सुंदरकांड का पाठ करना भी लाभकारी माना जाता है। साथ ही हनुमान जयंती के दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा भी करें। राम जी की पूजा के बिना बजरंगबली की पूजा अधूरी मानी जाती है।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि से पहले दिख जाए मां दुर्गा से जुड़ा ये सपना, तो जानें शुभ है या अशुभ

यह भी पढ़ें- Trimbakeshwar Jyotirlinga: त्र्यम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग की क्या है कहानी जानिए कैसे जाएँ सब कुछ

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel