Hanuman jayanti 2025: हनुमान जयंती या हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को है। हर साल हनुमान जी का जन्मदिन चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार सालों बाद हनुमान जन्मोत्सव पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं।
Hanuman jayanti 2025: हनुमान जयंती या हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025, शनिवार को है। हर साल हनुमान जी का जन्मदिन चैत्र मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस बार सालों बाद हनुमान जन्मोत्सव पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार शुक्र और बुध की युति से मीन राशि में लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बन रहा है। सूर्य और शुक्र की युति से शुक्रादित्य राजयोग बन रहा है। हनुमान जयंती पर बनने वाला राजयोग कई राशियों के लिए शुभ साबित होगा। इन राशियों पर हनुमान जी की विशेष कृपा के संकेत हैं। जानिए हनुमान जन्मोत्सव की भाग्यशाली राशियां-
मेष राशि
हनुमान जन्मोत्सव मेष राशि वालों के लिए शुभ दिन रहने वाला है। जीवन में शुभता आएगी। व्यापार में तरक्की हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भूमि, भवन और वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्या का समाधान हो सकता है। आपको संगति मिलेगी। दैनिक रोजगार में तरक्की मिलेगी।
मिथुन राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन राशि वालों के लिए हनुमान जन्मोत्सव बहुत ही शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान मिथुन राशि वाले जातकों को नौकरी में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही तरक्की के अवसर मिलेंगे। मिथुन राशि वाले जातक शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय संभव है। संयोग से कोई काम बन जाएगा। यात्रा की स्थिति बन सकती है। आप धार्मिक बने रहेंगे।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को हनुमान जन्मोत्सव पर भाग्य का साथ मिलेगा। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपको जिस चीज की जरूरत होगी, वह उपलब्ध होगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।