विज्ञापन
Home  dharm  benefits of hanumanji vermilion hanuman ji ke sindoor kyon lagaya jata hai hanuman ji ko sindoor kab chadhana

Hanuman Janmotsav 2025: क्यों प्रिय है हनुमान जी को सिंदूर? जानिए बजरंगबली की पूजा विधि

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Hanuman Janmotsav 2025: इस साल 12 अप्रैल, शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी. इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है.

Hanuman Janmotsav 2025
Hanuman Jayanti 2025: इस साल 12 अप्रैल, शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी. इस दिन हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है. हनुमान जी की कृपा से शनि, राहु, केतु तीनों का प्रकोप कम हो सकता है. इस दिन लोग हनुमान जी को कई तरह के प्रसाद चढ़ाते हैं और सिंदूर भी लगाते हैं. अक्सर आपके मन में ये सवाल आता होगा कि हनुमान जी को सिंदूर क्यों लगाया जाता है. आज हमारा ये लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के जरिए बताएंगे कि हनुमान जी को सिंदूर क्यों लगाया जाता है. आगे पढ़ें...

हनुमान जी का सिंदूर से संबंध

हनुमान जी और सिंदूर की कहानी रामायण की कथा से जुड़ी है. एक बार माता सीता अपनी मांग में सिंदूर लगा रही थीं. ये देखकर हनुमान जी के मन में ये सवाल आया कि सीता माता अपनी मांग में सिंदूर क्यों लगा रही हैं. जब उन्होंने सीता माता से ये सवाल पूछा तो माता ने कहा कि सिंदूर लगाने से पति श्री राम की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना पूरी होगी. इसीलिए सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं. हनुमान जी ने सोचा कि जब थोड़ा सा सिंदूर आयु बढ़ा सकता है तो अगर मैं अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लूं तो श्री राम अमर हो जाएंगे. ये सोचकर हनुमान जी ने अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगाना शुरू कर दिया और सिंदूर लगाकर श्री राम के दरबार में पेश हुए. हनुमान जी को ऐसे रूप में देखकर राम जी बहुत प्रसन्न हुए. तभी से हनुमान जी को सिंदूर लगाने की परंपरा है.

Brahmacharya for Energy: क्या है ब्रह्मचर्य? जानिए इसके पालन से मिलने वाले लाभ और संभावित हानियां

हनुमान जी को सिंदूर कैसे लगाएं?

कहा जाता है कि हनुमान जी को सिंदूर बहुत पसंद है. ऐसे में सिंदूर को हमेशा चमेली के तेल में मिलाकर लगाना चाहिए. अगर आपके पास ये तेल नहीं है तो आप सिंदूर को देसी घी में मिलाकर भी लगा सकते हैं.

हनुमान जी की पूजा कैसे करें

हनुमान जी को केसरिया रंग पसंद है. इसलिए उनकी पूजा में केसरिया रंग का इस्तेमाल ज्यादा होगा. एक साफ लाल कपड़ा बिछाएं. हनुमान जी के साथ श्री राम जी की तस्वीर रखें.

हनुमान जी को लाल सिंदूर और चोला चढ़ाएं. सबसे पहले भगवान राम की पूजा करें. उन्हें फूल, फल आदि अर्पित करें.

इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान जी को फूल और मिठाई का भोग लगाएं.

हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए चमेली के तेल का इस्तेमाल करें. उन्हें चमेली का तेल अर्पित करें और जीवन से सभी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें.

अगर हनुमान जी की पूजा लाल सिंदूर से की जाए तो हर बिगड़ा काम बन जाता है. कहा जाता है कि एक बार हनुमान जी ने राम जी की लंबी उम्र के लिए अपने पूरे शरीर पर सिंदूर लगा लिया था और इसीलिए वे और उनके भक्त सिंदूर चढ़ाना पसंद करते हैं, जिसे चोला कहते हैं.

यह भी पढ़ें:- 
Tirupati Balaji: रहस्यमयी तिरुपति बालाजी मंदिर, जानिए इतिहास और इससे जुड़े चमत्कारिक रहस्य

Jyotirlinga And Shivling Difference: क्या आप जानते हैं शिवलिंग और ज्योतिर्लिंग में क्या खास अंतर? जानें यहां..

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel