विज्ञापन
Home  dharm  ganga dussehra 2025 date rare coincidences will be made do work on this day you will get auspicious results

Ganga Dussehera 2025 Date: गंगा दशहरा पर बनेंगे दुर्लभ संयोग, इस दिन जरूर करें ये काम, मिलेगा शुभ फल

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Ganga Dusshera 2025 Date: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि बहुत खास होती है, क्योंकि इस दिन पूरे देश में गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का धरती पर आगमन हुआ था।

Ganga Dusshera 2025
Ganga Dusshera 2025 Date: ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि बहुत खास होती है, क्योंकि इस दिन पूरे देश में गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का धरती पर आगमन हुआ था। हिंदू धर्म में गंगा नदी को बहुत ही पवित्र नदी माना जाता है। इस दिन गंगा में स्नान करने का भी नियम है। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन गंगा में स्नान करने से जाने-अनजाने में किए गए सभी पाप समाप्त हो जाते हैं और अक्षय पुण्य फल की प्राप्ति होती है, साथ ही मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। तो आइए ज्योतिष से जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा गंगा दशहरा और स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा?

कब है गंगा दशहरा

ज्योतिष के अनुसार, गंगा दशहरा हर साल ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल गंगा दशहरा का पर्व 05 जून को मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन राजा भगीरथ तपस्या और जप करके माता गंगा को स्वर्ग लोक से धरती लोक पर लाए थे। माना जाता है कि जब भागीरथ गंगा जी को जिस दिन धरती पर लाए थे उस दिन राजा भगीरथ ने गंगा में स्नान किया था और अपने पूर्वजों को मोक्ष दिलाया था। इसीलिए इस दिन को गंगा दशहरा कहा जाता है।

बन रहे हैं कई शुभ योग

ज्योतिष के अनुसार गंगा दशहरा के दिन यानी 5 जून 2025 को कई शुभ योग बन रहे हैं। इस साल सर्वार्थ सिद्धि योग, हस्त नक्षत्र और सिद्ध योग बन रहे हैं, जो बहुत ही शुभ है। ज्योतिष के अनुसार गंगा दशहरा के दिन स्नान हमेशा शुभ मुहूर्त में ही करना चाहिए। इससे दोगुना फल मिलता है। वहीं ऋषिकेश पंचांग के अनुसार गंगा दशहरा के दिन स्नान करने का शुभ मुहूर्त ब्रह्म मुहूर्त यानी सुबह 04 बजे से 07 बजे तक रहेगा। इस दौरान सिद्ध योग भी रहेगा।

गंगा दशहरा के दिन क्या करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए। इससे सभी पाप, रोग, दोष और परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही अपने पितरों का तर्पण अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि जो जाजतक गंगा दशहरा के दिन स्नान-दान करते हैं उन्हें सात पीढ़ियों का दुख दूर होता है। इसके साथ ही पितरों को मोक्ष मिल जाता है। इसलिए आप भी गंगा दशहरा के दिन दान-पुण्य भी अवश्य कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- June Me Purnima Kab Hai 2025: कब है ज्येष्ठ पूर्णिमा? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

यह भी पढ़ें- Apara Ekadashi 2025 Katha: अपरा एकादशी के दिन क्या करें और क्या ना करें, पढ़िए पौराणिक कथा

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel