Ganesh Yantra Ka Rahasya: नए घर का उद्घाटन हो चाहे नई फैक्ट्री या ऑफिस का उद्घाटन हो या फिर शादी-ब्याह जैसी कोई रस्म, इन सभी कार्यों को करने में कोई बाधा न आए, इसके लिए गणेश पूजा की जाती है।
Ganesh Yantra Ka Rahasya: नए घर का उद्घाटन हो चाहे नई फैक्ट्री या ऑफिस का उद्घाटन हो या फिर शादी-ब्याह जैसी कोई रस्म, इन सभी कार्यों को करने में कोई बाधा न आए, इसके लिए गणेश पूजा की जाती है। लेकिन जीवन में आने वाली छोटी-मोटी बाधाओं को दूर करने के लिए क्या करना चाहिए? इसके लिए भी गणेश जी से जुड़ा ज्योतिष का एक उपाय है। यह उपाय गणेश यंत्र के जरिए किया जाता है।
गणेश यंत्र का प्रयोग
बता दें कि गणेश यंत्र का प्रयोग आपको बड़े ही सावधानी से करनी होगी। आप सबसे पहले बाजार से गणेश यंत्र लाए और उनकी रोजाना पूजा भी करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूजा के दौरान संकटनाशक गणेश स्तोत्र का पाठ भी करें। मान्यता है कि ऐसा करने से विघ्नहर्ता श्री गणेश जी प्रसन्न होते हैं।
गणेश यंत्र से जगाएं किस्मत
एक अन्य उपाय के अनुसार श्री गणेश यंत्र के सामने गाय के घी में मिला हुआ भोग लगाने से धन की कमी नहीं होती। एक बहुत प्रचलित मान्यता है कि जीरा, सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाकर अष्टद्रव्य से रोजाना एक हजार आहुतियां देने से व्यक्ति एक ही पखवाड़े (15 दिन) में धनवान बन जाता है।
Trending Video
गणेश यंत्र विधि
यदि आप ऊपर बताए गए उपायों को नहीं करते हैं तो आप गणेश यंत्र के सामने बैठ जाए और एक छोटा सा उपाय करें। वह छोटा सा उपाय है रोज सुबह स्नान करने के बाद गणेश यंत्र के सामने बैठकर मूल मंत्र (ॐ गं गणपतये नमः) का कम से कम 3 बार जाप करें। आपके जीवन में आने वाली बाधाएं पहले ही अपना रास्ता बदल लेंगी।