Chhath Puja : छठ पूजा के दौरान बांस के सूप का विशेष महत्व होता है। इसका उपयोग फल, ठेकुआऔर छठी मैया को अर्पित की जाने वाली अन्य पूजन सामग्री रखने के लिए किया जाता है। लेकिन पूजा संपन्न होने के बाद इन सूपों का क्या करना चाहिए?
Chhath Puja : छठ पूजा के दौरान बांस के सूप का विशेष महत्व होता है। इसका उपयोग फल, ठेकुआऔर छठी मैया को अर्पित की जाने वाली अन्य पूजन सामग्री रखने के लिए किया जाता है। लेकिन पूजा संपन्न होने के बाद इन सूपों का क्या करना चाहिए? क्या इन्हें नदी में विसर्जित कर देना चाहिए या घर पर ही सुरक्षित रखना चाहिए? आइए इससे जुड़ी मान्यताओं और परंपराओं के बारे में जानते हैं।
छठ पूजा के बाद सूप का क्या करें?
छठ पूजा का त्योहार संपन्न होने के बाद कई लोग सोचते हैं कि पूजा में इस्तेमाल किए गए बांस के सूप का क्या किया जाए। कुछ लोग इसे नदी में विसर्जित कर देते हैं जबकि कुछ इसे घर पर ही रखना पसंद करते हैं। कई लोग सूप को विसर्जित करने के बजाय अपने पास रखना ही बेहतर समझते हैं वास्तव में इसे फेंक देना उचित नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा में इस्तेमाल किया गया सूप पवित्र होता है और इसे संभाल कर रखना शुभ माना जाता है।
इसे घर के कामों में इस्तेमाल करें
छठ पूजा के बाद, बांस के सूप का उपयोग घर के रोजमर्रा के कामों में किया जा सकता है जैसे कि अनाज साफ करने या अन्य छोटे-मोटे घरेलू कार्यों में। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा में इस्तेमाल किए गए सूप का दोबारा उपयोग करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है और परिवार पर छठी मैया का आशीर्वाद बना रहता है।
इसे पूजा घर में रखें
अगर आप सूप का इस्तेमाल घर के रोजमर्रा के कामों में नहीं करना चाहते हैं तो आप इसे अपने पूजा घर में रख सकते हैं। बस इसे अच्छी तरह साफ कर लें और किसी पवित्र स्थान पर रख दें। कई घरों में छठ पूजा के बाद बांस के सूप को संभाल कर रखने की परंपरा है। विशेष रूप से नई विवाहित महिलाओं के लिए इसे पूजा घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे परिवार में शांति, सुख और समृद्धि आती है।
Trending Video
आप इसे किसी जरूरतमंद को दान कर सकते हैं
अगर आपके घर में 'सूप' रखने की जगह नहीं है, या आप इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप इसे किसी जरूरतमंद को दान कर सकते हैं। कई घरों में अनाज साफ करने के लिए बांस के सूप का इस्तेमाल होता है इसलिए किसी जरूरतमंद महिला या परिवार को इसे देना एक सराहनीय काम है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसारदान करना एक पुण्य का काम माना जाता है। इस तरह, पूजा में इस्तेमाल किए गए सूप को किसी और के काम आने देना एक अच्छा कार्य माना जाता है।
सूप या 'दौरा' को कचरे में न फेंकें
छठ पूजा के दौरान, बांस के सूप और 'दौरा' का बहुत धार्मिक महत्व होता है। इनका इस्तेमाल पूजा की सामग्री रखने और सूर्य देव को 'अर्घ्य' देने के लिए किया जाता है। इसलिए, पूजा पूरी होने के बाद इन्हें कचरे में या किसी अशुद्ध जगह पर नहीं फेंकना चाहिए। पूजा में इस्तेमाल की गई चीजों का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि ये धार्मिक भावनाओं से गहराई से जुड़ी होती हैं। अगर सूप टूट गया है या अब इस्तेमाल के लायक नहीं है तो इसे किसी साफ और सम्मानजनक जगह पर रख देना चाहिए। इसलिए, सबसे अच्छा यही होगा कि छठ पूजा में इस्तेमाल किए गए सूप का उपयोग घर के किसी काम में कर लिया जाए, या फिर इसे किसी ऐसे व्यक्ति को दान कर दिया जाए जो इसका इस्तेमाल कर सके।
यह भी पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिषीय, पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित विषय के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।