Tulsi Vivah 2026: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और नियमित रूप से उसकी पूजा की जाती है, वहां सुख-समृद्धि और सकारात्मकता बनी रहती है। कार्तिक मास में तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप के साथ कराया जाता है। इसे हिंदू धर्म में एक शुभ और मांगलिक परंपरा माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह कराने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है और घर में शुभता का आगमन होता है। क्या आपको पता है कि साल 2026 में तुलसी विवाह कब मनाया जाएगा, इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और विवाह कराने की सही विधि क्या है? आइए जानते हैं तुलसी विवाह की तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी।
तुलसी विवाह 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2026 में तुलसी विवाह 21 नवंबर, शनिवार को मनाया जाएगा। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप का विवाह कराया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु के योग निद्रा से जागने के बाद तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। इसी के साथ चातुर्मास का समापन होता है और विवाह जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत का मार्ग खुलता है। कुछ क्षेत्रों और परिवारों में तुलसी विवाह एकादशी के दिन भी मनाया जाता है।
तुलसी विवाह 2026 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि का आरंभ 21 नवंबर 2026 को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर होगा। वहीं, इस तिथि का समापन 22 नवंबर को सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर होगा। तुलसी विवाह के लिए शाम का समय विशेष रूप से शुभ माना जाता है।
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक
प्रदोष काल- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।
प्रदोष काल या गोधूलि मुहूर्त में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह कराया जा सकता है।
तुलसी विवाह की पूजन सामग्री
तुलसी विवाह के लिए कुछ विशेष पूजन सामग्री की आवश्यकता होती है। इसमें माता तुलसी के श्रृंगार के लिए लाल चुनरी, सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी, फूल और माला रखी जाती है। इसके अलावा भगवान शालिग्राम के लिए पीले वस्त्र, चंदन और फूलों की व्यवस्था की जाती है। पूजा में रोली, अक्षत, हल्दी, धूप, दीपक, घी, कपूर, फल, मिठाई, पंचामृत और नैवेद्य भी रखा जाता है।
विवाह की रस्मों के लिए गन्ने से मंडप बनाया जा सकता है। इसके अलावा पूजा स्थल पर रंगोली बनाकर उसे दीपों से सजाया जाता है। तुलसी के पौधे और शालिग्राम के पास विवाह में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री भी रखी जाती है।
तुलसी विवाह की पूजा विधि
तुलसी विवाह के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद घर के आंगन या पूजा स्थल में रखे तुलसी के पौधे की साफ-सफाई करें। तुलसी के गमले को गेरू या रंगोली से सजाएं। इसके बाद तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी चढ़ाएं और उन्हें फूलों, चूड़ियों, बिंदी तथा अन्य सुहाग की सामग्री से दुल्हन की तरह सजाएं।
इसके बाद भगवान शालिग्राम को पीले वस्त्र पहनाएं और उन्हें तुलसी के पौधे के पास स्थापित करें। पूजा स्थल पर गन्ने का मंडप बनाकर उसे फूलों और आम के पत्तों से सजा सकते हैं। इसके बाद भगवान गणेश, माता तुलसी और भगवान विष्णु की पूजा करें। सभी देवी-देवताओं को रोली, चंदन, अक्षत, फूल और फल अर्पित करें।
पूजा के दौरान तुलसी माता और भगवान शालिग्राम को हल्दी लगाई जाती है। इसके बाद दोनों का विवाह पूरे विधि-विधान से कराया जाता है। विवाह की रस्म में तुलसी माता और शालिग्राम को माला पहनाई जाती है। फिर दोनों को सूती धागे या वस्त्र से प्रतीकात्मक रूप से जोड़ा जाता है। इसके बाद उनकी परिक्रमा कराई जाती है और विवाह के मंगल गीत गाए जाते हैं।
अंत में घी का दीपक जलाकर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की आरती करें। उन्हें फल, मिठाई और अन्य प्रसाद का भोग लगाएं। पूजा पूरी होने के बाद परिवार के सदस्यों में प्रसाद बांटें।
तुलसी विवाह पर क्या करें?
तुलसी विवाह के दिन सुबह स्नान करके भगवान विष्णु और माता तुलसी का स्मरण करना चाहिए। घर में तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं और शाम के समय विवाह की रस्म पूरी करें। इस दिन भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र और अन्य जरूरी चीजों का दान भी कर सकते हैं।
इस दिन घर के पूजा स्थल और तुलसी के पौधे के आसपास साफ-सफाई रखनी चाहिए। परिवार के सभी सदस्यों को पूजा में शामिल होकर भगवान विष्णु और माता तुलसी से सुख-समृद्धि की कामना करनी चाहिए।
तुलसी विवाह के दिन किन बातों का रखें ध्यान?
तुलसी विवाह के दिन कुछ परंपराओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे को गंदा नहीं रखना चाहिए और पूजा से पहले उसके आसपास की जगह साफ कर लेनी चाहिए। तुलसी के पत्ते बिना जरूरत नहीं तोड़ने चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित माना जाता है। इसलिए पूजा के लिए तुलसी दल पहले से ही रख लेना चाहिए।
इसके अलावा तुलसी के पौधे के पास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। पूजा के दौरान मन में किसी के प्रति गलत भावना नहीं रखनी चाहिए और पूरे श्रद्धाभाव से विवाह की रस्में निभानी चाहिए। तुलसी विवाह के दिन सात्विक भोजन करने और भगवान विष्णु का स्मरण करने की परंपरा भी प्रचलित है।
तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व