विज्ञापन
Home  dharm  chaitra navratri 2025 why there be no housewarming know special reason

Chaitra Navratri 2025: आखिर चैत्र नवरात्रि में क्यों नहीं होगा गृह प्रवेश, जानें खास कारण

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Chaitra Navratri 2025: शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। कई लोग व्रत रखते हैं, तो कई देवी को प्रसन्न करने के उपाय भी करते हैं।

Chaitra Navratri 2025
Chaitra Navratri 2025: शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। चैत्र नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। कई लोग व्रत रखते हैं, तो कई देवी को प्रसन्न करने के उपाय भी करते हैं। नवरात्रि में देवी की पूजा के साथ-साथ नए और शुभ कार्य भी किए जाते हैं। नवरात्रि के दौरान लोग मुख्य रूप से गृह प्रवेश करते हैं, क्योंकि नवरात्रि का समय बहुत पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरा होता है।

लेकिन अगर आप भी इस चैत्र नवरात्रि में अपने नए घर का गृह प्रवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपको थोड़ा और इंतजार करना होगा क्योंकि इस बार आप नवरात्रि में गृह प्रवेश नहीं कर पाएंगे और क्यों नहीं कर पाएंगे, आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।

चैत्र नवरात्रि में इस बार क्यों नहीं होगा गृह प्रवेश

शास्त्रों के अनुसार, अगर आप नवरात्रि के पावन दिनों में नए घर में प्रवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह नए जीवन की शुरुआत के लिए बहुत अच्छा और सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। लेकिन आपको बता दें कि इस साल चैत्र नवरात्रि का पर्व गृह प्रवेश के लिए शुभ नहीं है क्योंकि इस साल नवरात्रि के दौरान खरमास प्रभावी है और खरमास के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

कब से कब तक रहेगा खरमास

पंचांग के अनुसार इस बार खरमास 14 मार्च से शुरू हो चुका है और अब 14 अप्रैल को खत्म होगा। ऐसे में सभी शुभ कार्य और गृह प्रवेश के मुहूर्त अब 14 अप्रैल के बाद ही निकलेंगे। क्योंकि खरमास की समयावधि को शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए गृह प्रवेश समेत सभी शुभ कार्य 14 अप्रैल से शुरू होंगे।

अप्रैल 2025 में गृह प्रवेश के लिए कितने हैं शुभ मुहूर्त

चूंकि खरमास 14 अप्रैल तक प्रभावी है। ऐसे में अप्रैल में 14 अप्रैल के बाद ही गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त हैं। जिसमें गृह प्रवेश किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार अप्रैल में गृह प्रवेश की तिथियां 14, 21, 24, 25, 30 अप्रैल हैं।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri Pooja Vidhi : चैत्र नवरात्रि में कैसे करें मां दुर्गा की पूजा, जानिए पूरी विधि

यह भी पढ़ें- Bhadra Vishti Karana: अप्रैल में कब-कब रहेगा भद्रा का साय़ा, जानिए तिथि और समय

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel