Broom Kept Standing Outside : हमारे समाज में कई ऐसे रीति-रिवाज हैं जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं। खास तौर पर जब किसी की मृत्यु होती है तो कुछ नियम और परंपराओं का पालन किया जाता है।
Broom Kept Standing Outside : हमारे समाज में कई ऐसे रीति-रिवाज हैं जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं। खास तौर पर जब किसी की मृत्यु होती है तो कुछ नियम और परंपराओं का पालन किया जाता है। इनमें से कुछ रीति-रिवाज धार्मिक मान्यताओं से जुड़े होते हैं तो कुछ मानसिक और भावनात्मक स्थिति से जुड़े होते हैं।
ऐसा ही एक रिवाज है किसी की मृत्यु के बाद घर के बाहर झाड़ू खड़ी रखना। सुनने में यह भले ही सामान्य लगे, लेकिन इसके पीछे कई छुपे हुए कारण हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
नकारात्मक प्रभावों से बचाव
जब किसी की मृत्यु होती है तो माना जाता है कि उस समय घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश कर सकती हैं। ऐसे में घर के बाहर झाड़ू खड़ी रखने से ये नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं। झाड़ू को एक रेखा या अवरोध के रूप में देखा जाता है, जो घर की सीमाएं तय करती है और अशुभ प्रभावों को रोकती है।
Trending Video
आत्मा के जाने में सहायक
ऐसा भी माना जाता है कि किसी की मृत्यु के बाद उसकी आत्मा कुछ समय तक घर के आसपास ही रहती है। झाड़ू को बाहर रखने का मतलब है आत्मा को यह संकेत देना कि उसे इस स्थान से आगे बढ़ना है। इस काम में झाड़ू एक संकेत की तरह काम करती है, ताकि आत्मा धीरे-धीरे घर से जुड़ी यादों से दूर हो जाए।