
SHYAM Bhajan lyrics In Hindi: भजन गाते समय सच्ची भक्ति और श्रद्धा होनी चाहिए। मन को शांत करके भगवान के प्रति प्रेम और समर्पण से भजन गाना चाहिए। शारीरिक और मानसिक स्वच्छता का ध्यान रखें। भजन गाने से पहले स्नान करें और मन को पवित्र करें। भजन गाने के लिए एक नियमित समय और स्थान चुनें। प्रातःकाल और संध्याकाल भजन के लिए सबसे उत्तम समय होते हैं। एक शांत और साफ स्थान का चयन करें। भजन के साथ-साथ भगवान के नामों का जाप करें और मंत्रों का उच्चारण करें। इससे मन की एकाग्रता बढ़ती है।
कभी रूठना ना मुझसे,
तू श्याम सांवरे,
मेरी ज़िन्दगी है अब,
तेरे नाम सांवरे।।
मेरा सांवरे सवेरा,
तेरे नाम से,
तेरे नाम से ही,
ज़िन्दगी की शाम सांवरे,
कभी रूठना ना मुझसें,
तू श्याम सांवरे,
मेरी ज़िन्दगी है अब,
तेरे नाम सांवरे।।
चिंतन हो सदा,
इस मन में तेरा,
चरणो में तेरे,
मेरा ध्यान रहे,
चाहे दुःख में रहूँ,
चाहे सुख में रहूँ,
होंठो पे सदा,
तेरा नाम रहे,
तेरे नाम से ही,
मेरी पहचान है,
तेरी सेवा में ही,
मेरा कल्याण है,
मेरा रोम-रोम तेरा,
करज़ाई है,
तेरे कितने गिनाउ,
अहसान सांवरे,
कभी रूठना ना मुझसें,
तू श्याम सांवरे,
मेरी ज़िन्दगी है अब,
तेरे नाम सांवरे।।
दिल तुमसे लगाना सीखा है,
तुमसे ही सीखा याराना,
जीवन को सवारा है तुमने,
बदले में मैं दू क्या नज़राना,
मैंने दिल हारा,
ये भी तेरी प्रीत है,
मेरी हार में भी,
श्याम मेरी जीत है,
बस दिल की यही है,
एक आरज़ू,
तुझे दिल का बना लू,
मेहमान सांवरे,
कभी रूठना ना मुझसे,
तू श्याम सांवरे,
मेरी ज़िन्दगी है अब,
तेरे नाम सांवरे।।
दुनिया के मैं,
अवगुण क्या देखूं,
मेरे अवगुण कई,
हजार प्रभु,
तुम अवगुण मेरे,
सब ढक लोगे,
इतना है मुझे,
एतबार प्रभु,
मेरे अवगुणों से,
नजरो को फेर लो,
अपनी बाहों में,
प्रभु जी मुझे घेर लो,
ऐसी किरपा करो,
इस दास पे,
रहे पापो का ना,
कोई निशान सांवरे,
कभी रूठना ना मुझसें,
तू श्याम सांवरे,
मेरी ज़िन्दगी है अब,
तेरे नाम सांवरे।।
कभी रूठना ना मुझसे,
तू श्याम सांवरे,
मेरी ज़िन्दगी है अब,
तेरे नाम सांवरे।।
मेरा सांवरे सवेरा,
तेरे नाम से,
तेरे नाम से ही,
ज़िन्दगी की शाम सांवरे,
कभी रूठना ना मुझसें,
तू श्याम सांवरे,
मेरी ज़िन्दगी है अब,
तेरे नाम सांवरे।।
धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel