विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  lord shiva bhajan tino loko mein bhole ke jaisa dusra koi daani nahi hai bhajan lyrics in hindi

तीनो लोको में भोले के जैसा, दूसरा कोई दानी नहीं है ।। Tino Loko Mein Bhole Ke Jaisa Dusra Koi Daani Nahi Hai

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Lord Shiva Bhajan Lyrics: तीनो लोको में भोले के जैसा, दूसरा कोई दानी नहीं है...भगवान शिव का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Shiva Bhajan

।। भगवान शिव का भजन - Lord Shiva Bhajan ।। 

तीनो लोको में भोले के जैसा, दूसरा कोई दानी नहीं है
(Tino Loko Mein Bhole Ke Jaisa Dusra Koi Daani Nahi Hai)


दोहा

बात सदियों से,
मशहूर है जमाने में,
एक पल लगता है,
महादेव को मनाने में।
जिसने भोला कहा,
भर भर के ले गया झोली,
रखा छुपा के ना,
भोले ने कुछ खजाने में ॥

तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है,
कौन सा भक्त है बात उसकी,
मेरे भोले ने मानी नहीं है,
तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है ॥

बात सच्ची है करना ना शंका,
दे दी रावण को सोने की लंका,
वेद ग्रंथो में लिखा हुआ है,
कोई झूठी कहानी नहीं है,
तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है ॥

फेरी देवों ने जब शिव की माला,
देके अमृत पिया विष का प्याला,
किसको भोले ने क्या क्या दिया है,
बात कोई छुपानी नहीं है,
तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है ॥

पाप धोने थे सारे जहां के,
शिव ने गंगा हमें दे दी लाके,
शिव की करुणा भी इस में मिली है,
गंगा अमृत है पानी नहीं है,
तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है ॥

तीनो लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है,
कौन सा भक्त है बात उसकी,
मेरे भोले ने मानी नहीं है,
तीनों लोको में भोले के जैसा,
दूसरा कोई दानी नहीं है ॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel