facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  mere dil mein base hain mohan dhadkan mein basi hain radha bhajan lyrics in hindi

मेरे दिल में बसे हैं मोहन, धड़कन में बसी हैं राधा।। Mere Dil Mein Base Hain Mohan Dhadkan Mein Basi Hain Radha

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Mere Dil Mein Base Hain Mohan Dhadkan Mein Basi Hain Radha: मेरे दिल में बसे हैं मोहन, धड़कन में बसी हैं राधा... राधा रानी और भगवान कृष्ण का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Radha Krishna Bhajan

।। राधा-कृष्ण भजन - Radha Krishna Bhajan ।।

मेरे दिल में बसे हैं मोहन, धड़कन में बसी हैं राधा
(Mere Dil Mein Base Hain Mohan Dhadkan Mein Basi Hain Radha)


मेरे दिल में बसे है मोहन, धड़कन में बसी है राधा,
इन दोनों के बिना तो मेरा जीवन है आधा ।।

पाने को प्यार इनका, भटका में हर गली में,
फिर श्याम ने बुलाया, मुझको तो कुंज गली में,
यहा मिल गए बांके बिहारी, यहा मिल गई मुझको राधा,
इन दोनों के बिना तो मेरा जीवन है आधा ।।

मेरे दिल में बसे है मोहन, धड़कन में बसी है राधा,
इन दोनों के बिना तो, मेरा जीवन है आधा,

कैसे बताऊ सबको, दिल के वो सारे राज,
कैसे सुनाऊ सबको, मन की वो सारी बात,
कैसे मिल गए बांके बिहारी, कैसे मिल गई मुझको राधा,
इन दोनों के बिना तो मेरा जीवन है आधा।।

मेरे दिल में बसे है मोहन, धड़कन में बसी है राधा,
इन दोनों के बिना तो मेरा जीवन है आधा ।।

कितने दयालु है दोनों, कितने है सीधे साधे,
एक दूजे के बिना तो, दोनों ही है आधे,
बड़े सुन्दर है बांके बिहारी, बड़ी सुन्दर है प्यारी राधा,
इन दोनों के बिना तो मेरा जीवन है आधा ।।

मेरे दिल में बसे है मोहन, धड़कन में बसी है राधा,
इन दोनों के बिना तो मेरा जीवन है आधा ।।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel