facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  goddess durga bhajan meri maiya ke dwar nache mor bhajan lyrics in hindi

मेरी मईया के द्वार नाचे मोर ।। Meri Maiya Ke Dwar Nache Mor

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Meri Maiya Ke Dwar Nache Mor: मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूँगी... मां दुर्गा का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Maa Durga Ka Bhajan

।। मां दुर्गा का भजन - Maa Durga Ka Bhajan ।।

मेरी मईया के द्वार नाचे मोर
(Meri Maiya Ke Dwar Nache Mor)


मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूँगी।
मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूँगी।
मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूँगी।

ब्रह्मा नाचे, विष्णु नाच, शंकर छम छम नाचे ॥
और नाचे है, नंद किशोर, मैं भी नाचूँगी ॥
मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूँगी।

सूरज नाचे, चंदा नाचे, तारे छम छम नाचे ॥
और नाचे है, चँदा चकोर, मैं भी नाचूँगी ॥
मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूँगी।

गंगा नाचे, यमुना नाचे, सरयू छम छम नाचे ॥
मेरे मन में, उठी है हिलोर, मैं भी, नाचूँगी ॥
मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूँगी।

ढोलक नाचे, मँजीरा नाचे, चिमटा छम छम नाचे ॥
और मैं क्यों, रहूँ कठोर, मैं भी नाचूँगी
मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूँगी।

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel