विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  man chal re vrindavan dham krishna bhajan lyrics in hindi

Krishna Bhajan Lyrics: मन चल रे वृन्दावन धाम - भजन लिरिक्स

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Man Chal Re Vrindavan Dham-Bhajan : भगवान श्री कृष्ण की भक्ति जीवन के सभी दुखों और परेशानियों को पलक झपकते ही दूर करने वाली मानी जाती है।  हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण एक ऐसे देवता हैं जिन्हें पूर्णावतार माना जाता है।

Krishna Bhajan Lyrics: मन चल रे वृन्दावन धाम
Man Chal Re Vrindavan Dham-Bhajan : हिंदू धर्म में भगवान श्री कृष्ण एक ऐसे देवता हैं जिन्हें पूर्णावतार माना जाता है। भगवान श्री कृष्ण की भक्ति जीवन के सभी दुखों और परेशानियों को पलक झपकते ही दूर करने वाली मानी जाती है। कृष्ण के नाम मात्र से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मान्यता है कि अगर कोई व्यक्ति कान्हा की पूजा में उनके प्रिय भजन को गाता है तो  उस पर हर समय कृष्ण की कृपा बरसती है और उसे संसार के सभी सुख प्राप्त होते हैं।

मन चल रे वृन्दावन धाम-भजन 
Man Chal Re Vrindavan Dham-Bhajan 

मन चल रे वृन्दावन धाम,
राधे राधे गाएंगे,
ओ राधे राधे गाएंगे,
राधे राधे गाएंगे,
तेरा कोड़ी लगे न च दाम,
राधे राधे गाएंगे ॥

वृन्दावन में बाँके बिहारी,
ओढ़ के बैठ्यो कांवलिया काली,
तुझे वही पे मिले विश्राम,
राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,
राधे राधे गाएंगे ॥

वृन्दावन में यमुना किनारा,
निर्मल शीतल बहती है धारा,
तुझे मिल जाये श्यामा श्याम,
राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,
राधे राधे गाएंगे ॥

श्री निधिवन की शोभा है न्यारी,
हरिदास जु के बांके बिहारी,
तेरे बन जाये बिगड़े काम,
राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,
राधे राधे गाएंगे ॥

पागल का पागलपन देखो,
प्रभु की खातिर तन मन देखो,
देखो बरसानो और नंदगाँव,
राधे राधे गाएंगे,
मन चल रे वृंदावन धाम,
राधे राधे गाएंगे ॥

मन चल रे वृन्दावन धाम,
राधे राधे गाएंगे,
ओ राधे राधे गाएंगे,
राधे राधे गाएंगे,
तेरा कोड़ी लगे न च दाम,
राधे राधे गाएंगे ॥

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel