facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  maa durga ka bhajan lal churan maa ohdke aaja karke sher sawari bhajan lyrics in hindi

लाल चुनर माँ ओढ़के आजा करके शेर सवारी ।। Lal Churan Maa Ohdke Aaja Karke Sher Sawari Lyrics

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Goddess Durga Bhajan Lyrics: लाल चुनर माँ ओढ़के आजा करके शेर सवारी...मां दुर्गा का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Maa Durga Ka Bhajan

।। मां दुर्गा का भजन - Maa Durga Ka Bhajan ।।

लाल चुनर माँ ओढ़के आजा करके शेर सवारी
(Lal Churan Maa Ohdke Aaja Karke Sher Sawari)


लाल चुनर माँ ओढ़के आजा करके शेर सवारी
कि बिगड़ी बनाने अब तो आजा माँ जगराते वाली
जय अम्बे शेरावाली जय जगदम्बे मैया राणी

मेरे मन है विश्वास तू मैया आएगी
सबके बिगड़े कारज आज बनाएगी
बीन बोले ही पढ़ लेगी बाते दिल की
पूरी हो जाएगी भक्तों के मन की
चिंता हरनी माँ चिंतपूर्णी
सब सुखों की तू ही करनी
अरे ज्वाला माँ के स्वागत सब मिलके बजाओ ताली
जय अम्बे शेरावाली जय जगदम्बे मैया राणी

माँ का जगराता नसीबो से आया है
भक्तों मिलकर दरबार सजाया है
के मैहर करेगी आज माँ मैहरावाली
तेरे दर से नहीं जाता कोई खाली
माँगलो झोली फैलाके सारे
माँ ज्वाला करेगी वारे न्यारे
अरे हो गईं उसकी सफल जिंदगी
जिसने महिमा गा ली
जय अम्बे शेरोंवाली जय जगदम्बे मैया राणी

राज चले दिल्ली में कालका रानी का
गूंज रहा जयकारा माँ झंडेवाली का
गुड़गांवा में शीतला माता गोद भरे
धोलागढ़ वाली माँ पूर्ण काज करें
भोली काँगड़े वाली मैया
देदो ममता की माँ छैया
के तेरे दर पे आया संजय
बनके तेरा सवाली
जय अम्बे शेरोंवाली जय जगदम्बे मैया रानी

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel