।। भगवान विष्णु जी का भजन - Lord Vishnu Bhajan ।।
वैकुंठ में बैठे हैं प्रभु जी कृपा ये अपनी बरसा रहे हैं
(Vaikuntha Me Baithe Hain Prabhu Ji Kripa Ye Apni Barsa Rahe Hain)
वैकुंठ में बैठे हैं प्रभु जी
कृपा ये अपनी बरसा रहे हैं
जो भी इनके दर पे हैं आए
बिगड़ी हुई को प्रभु पल में बनाए
सभी को प्रभु जी निभा रहे हैं
कृपा ये अपनी बरसा रहे हैं
गजेंद्र के जैसे बोलो नारायण
आएंगे प्रभु जी हरि नारायण
भक्तों को प्रभु जी बचा रहे हैं
कृपा ये अपनी बरसा रहे हैं
लकी की प्रभु जी ठाकुर है न्यारे
भक्तों को प्रभु जी लगते हैं प्यारे
वही तो मुझसे लिखवा रहे हैं
कृपा ये अपनी बरसा रहे हैं