विज्ञापन
Home  dharm  bhajan  maa durga bhajan aao meri jagdambe aao maharani bhajan lyrics in hindi

आओ मेरी जगदम्बे आओ महारानी ।। Aao Meri Jagdambe Aao Maharani Bhajan

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Aao Meri Jagdambe Aao Maharani: आओ मेरी जगदम्बे आओ महारानी... माँ दुर्गा का ये भजन आप उनकी पूजा के दौरान गा या सुन सकते हैं। 

भजन

।। मां दुर्गा का भजन - Maa Durga Ka Bhajan ।।

आओ मेरी जगदम्बे आओ महारानी
(Aao Meri Jagdambe Aao Maharani)


आओ मेरी जगदम्बे
आओ महारानी
ज्योत जगाऊं मैं
तेरी अम्बे रानी
आओ मेरी जगदम्बे
आओ महारानी
ज्योत जगाऊं मैं
तेरी अम्बे रानी

जय जय माँ जय जय माँ
जय जय अम्बे माँ
जय जय माँ जय जय माँ
जय जय अम्बे माँ

सोने का सिंहासन माँ, तेरे लिए लाया
भक्तों ने मिलकर माँ, दरबार सजाया
अंगना पधारो माँ, करो मेहरबानी
ज्योत जगाऊं मैं, तेरी अम्बे रानी
जय जय अम्बे माँ

लाल चुनरिया माँ, सर पे सुहाए
हाथ में त्रिशूल, माँ के मन भाये
शेर पे सवार होके, आओ महारानी
ज्योत जगाऊं मैं, तेरी अम्बे रानी
जय जय अम्बे माँ

चरणों में तेरे माँ, जब शीश झुकाते
दुःख और दर्द माँ ,सब भूल जाते
भक्तों पे दया करो , माँ वरदानी
ज्योत जगाऊं मैं, तेरी अम्बे रानी
जय जय अम्बे माँ

पूरी और हलवे का, प्रसाद बनाया
कंजका बिठाई माँ, भोग लगाया
दर पे खड़े हैं तेरे, सब अज्ञानी
ज्योत जगाऊं मैं, तेरी अम्बे रानी
जय जय अम्बे माँ

ढोलक और ताली से, रंग जमाया
' इंदु ' ने तेरा मैया भजन सुनाया
सारी दुनिया हुई आज सुहानी
ज्योत जगाऊं मैं, तेरी अम्बे रानी
जय जय अम्बे माँ

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel