facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  amar ujala jeevanjali grand event from thoughts to change was held in agra chitralekha ji shared her thoughts

Spiritual Event: चिंताओं के बीच मन को कैसे रखें शांत? चित्रलेखा जी ने बताए जीवन को बदलने वाले सूत्र

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
नीरज के. पटेल
सार

Motivational Session: देवी चित्रलेखा जी के साथ हुए आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र में ताजनगरी आगरा का सूरसदन प्रेक्षागृह पूरी तरह से भरा रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों में उत्साह, आस्था और उमंग का माहौल देखने को मिला।

Jeevanjali Event in Agra
Amar Ujala Jeevanjali Event in Agra: अमर उजाला, जीवांजलि की ओर से आयोजित ‘विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम का आगरा में शानदार और यादगार आयोजन हुआ। 5 अक्टूबर दिन सोमवार को आगरा के सूर सदन प्रेक्षागृह में आयोजित इस विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र में प्रसिद्ध कथावाचक एवं आध्यात्मिक वक्ता देवी चित्रलेखा जी ने अपने विचारों से उपस्थित लोगों को जीवन में सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान सूर सदन प्रेक्षागृह पूरी तरह से दर्शकों से भरा रहा। बड़ी संख्या में लोग देवी चित्रलेखा जी को सुनने के लिए पहुंचे। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में उत्साह, आस्था और उमंग का माहौल देखने को मिला। आध्यात्मिक विचारों और जीवन से जुड़े प्रेरक संदेशों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।

जीवांजलि ‘विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपने विचारों, जीवनशैली और दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन के लिए प्रेरित करना रहा। देवी चित्रलेखा जी ने आध्यात्मिकता, संस्कार, परिवार और सकारात्मक सोच जैसे विषयों के माध्यम से जीवन को बेहतर बनाने के महत्वपूर्ण संदेश साझा किए। उन्होंने बताया कि व्यक्ति के विचार ही उसके जीवन की दिशा तय करते हैं। सकारात्मक विचारों को अपनाकर न केवल स्वयं के जीवन में बदलाव लाया जा सकता है, बल्कि परिवार और समाज में भी सकारात्मक वातावरण बनाया जा सकता है।
 
Jeevanjali Event

इच्छाओं के पीछे न भागें

अमर उजाला और कृष्णा कच्ची घानी सरसों तेल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जीवांजलि के करीब एक घंटे के कार्यक्रम में देवी चित्रलेखा ने जीवन को सकारात्मक और सार्थक बनाने के कई महत्वपूर्ण सूत्र साझा किए। उन्होंने कहा कि दिन की शुरुआत उस परमात्मा के स्मरण से करनी चाहिए, जिसने हमें यह अनमोल जीवन दिया है। व्यक्ति को अपने दिन में कुछ समय प्रभु के स्मरण, गुरु के चिंतन और सकारात्मक विचारों के लिए जरूर निकालना चाहिए।

मन को शांत रखना बेहद जरूरी

देवी चित्रलेखा ने कहा कि दिनभर की व्यस्तताओं और चिंताओं के बीच मन को शांत रखना बेहद जरूरी है। इसी तरह रात को सोने से पहले दिनभर की चिंताओं को छोड़कर परमात्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करनी चाहिए। हमें इस बात के लिए ईश्वर को धन्यवाद देना चाहिए कि उन्होंने हमें जीवन का एक और दिन दिया और अपने अनुभवों से सीखने तथा बेहतर बनने का अवसर प्रदान किया।
 
Jeevanjali Event

किसी का भी बदल सकता है जीवन

देवी चित्रलेखा ने न्यूटन के सिद्धांत का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसा हम दूसरों को देते हैं, वैसा ही किसी न किसी रूप में हमारे पास लौटकर आता है। उन्होंने बताया कि इस विचार का उल्लेख श्रीमद्भागवत में भी बहुत पहले किया गया है। उनके अनुसार, यदि हम किसी को धन देते हैं तो वह खर्च हो सकता है और कोई वस्तु देते हैं तो वह भी समय के साथ समाप्त हो सकती है, लेकिन किसी व्यक्ति को अच्छी सोच और सकारात्मक विचार दिए जाएं तो उसका प्रभाव लंबे समय तक बना रह सकता है।
 

Jeevanjali Event

देवी चित्रलेखा जी ने आगे कहा कि एक सकारात्मक विचार किसी के जीवन की दिशा बदलने की क्षमता रखता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने आसपास के लोगों को अच्छी सोच देने और सकारात्मकता फैलाने का प्रयास करना चाहिए। जीवन में ऐसे लोगों का साथ भी महत्वपूर्ण है, जिनसे हमें अच्छे विचार और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। देवी चित्रलेखा ने यह भी कहा कि जो लोग लगातार नकारात्मक बातें करते हैं या हमें मानसिक रूप से परेशान करते हैं, उन्हें अपने जीवन में जरूरत से ज्यादा महत्व नहीं देना चाहिए। हमें अपनी ऊर्जा और समय का उपयोग उन विचारों और लोगों के लिए करना चाहिए, जो हमारे जीवन को बेहतर बनाने में सहायक हों।
 

Jeevanjali Event

कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगी

प्रस्तुतकर्ता: "कृष्णा (कच्ची घानी सरसों तेल)"
हेल्थ पार्टनर:- साइंटिफिक पैथोलॉजी, मेट्रोपॉलिस
पावर्ड बाय: जी. जी. स्कूल ऑफ नर्सिंग एण्ड पैरामेडिकल
नोलेज पार्टनर:- रेजोनेंस, आगरा 
ड्राइवन बाय:- प्रेम स्कोडा,
सपोर्टेड बाय:- गणपति इंफ्रास्ट्रक्चर
ऐसोसिएट पार्टनर:- शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आगरा-मथुरा चैप्टर), गोविंद पंसारी, एथनिक और बाय आवी, श्री ज्वेलर्स, अतुल तिवारी और डीपीवी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, पाठक मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मैजिक फ्रेम्स, राजा बलवंत सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज यूनिट-2 तथा मेयर ट्रेड फेयर 
देवी चित्रलेखा जी
जानिए गुरूजी के बारे मेंदेवी चित्रलेखा जी

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel