Akshaya Tritiya Wishes: वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि जिसे अक्षय तृतीया के नाम से जाना जाता है हिंदू धर्म के सबसे शुभ और पवित्र दिनों में से एक है। 'अक्षय' शब्द का अर्थ है वह, जो कभी कम न हो या कभी समाप्त न हो। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए दान-पुण्य, आध्यात्मिक मंत्रोच्चार और अपने प्रियजनों को दी गई शुभकामनाएँ अनंत और शाश्वत फल प्रदान करती हैं। इस वर्ष, अक्षय तृतीया का पवित्र त्योहार अपने साथ ढेर सारी खुशियाँ लेकर आया है। इस शुभ अवसर पर, सोने की खरीदारी के साथ-साथ, आप यहाँ दिए गए दिल को छू लेने वाले संदेशों को अपने प्रियजनों के साथ साझा कर सकते हैं।
सोने जैसी हो चमक आपकी
मां लक्ष्मी की कृपा से हो तरक्की
इस पावन दिन पर सभी कष्ट मिट जाएं
धन-वैभव की देवी जब घर आएं।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
अक्षय रहे सुख आपका
अक्षय रहे धन आपका
अक्षय रहे प्रेम आपका
अक्षय रहे स्वास्थ्य आपका
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया आई है
संग खुशियां लाई है
सुख समृद्धि पाई है
प्रेम की बहार छाई है !
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
सफलता आपके कदम चूमती रहे
खुशियां आस-पास घूमती रहे
घर में हो धन की भरमार
आपको मिले अपनों का प्यार
ऐसा हो आपके लिए अक्षय तृतीया का त्योहार
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
इस अक्षय तृतीया भगवान की कृपा आप पर बनी रहे।
आपको जीवन में सारी खुशियां मिलें
आपके जीवन में कभी कोई दुख न आए
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं
आपके घर में धन की बरसात हो
लक्ष्मी का वास हो
संकटों का नाश हो
शांति का वास हो
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
दिनों दिन बढ़ता जाए आपका कारोबार
परिवार में बना रहे स्नेह और प्यार
होती रहे सदा आप पर धन की बौछार,
ऐसा हो आपका अक्षय तृतीया का त्योहार
अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया के दिन धन-संपदा का क्षय न हो
अपनों में बढ़े प्यार, खुशियां आपके घर में अपार हो
अक्षय तृतीया की ढेर सारी शुभकामनाएं
अक्षय तृतीया पर करें शुभ कर्म,
सजाएं जीवन में सुंदर धर्म।
धन-धान्य से हो भरा हर घर,
आए जीवन में अक्षय अवसर।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
सोना, चांदी, धन दौलत बरसे,
खुशियों के फूल हर आंगन महके।
अक्षय तृतीया का शुभ अवसर आए,
आपका जीवन हमेशा मुस्कुराए।
अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिषीय, पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित विषय के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।