Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन जो भी कार्य किए जाते हैं उस कामों को करने से व्यक्ति को उसका अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन लोग दान, पूजा-पाठ समेत कई शुभ काम करते हैं।
Akshaya Tritiya 2025: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन जो भी कार्य किए जाते हैं उस कामों को करने से व्यक्ति को उसका अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन लोग दान, पूजा-पाठ समेत कई शुभ काम करते हैं। हालांकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया का दिन शुभ कामों को करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है, क्योंकि इस दिन पूरे दिन अबूझ मुहूर्त होता है, जिसमें किया गया हर काम शुभ माना जाता है।
आपको बता दें कि अक्षय तृतीया के दिन कई लोग विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि शुभ काम करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस साल अक्षय तृतीया के दिन गृह प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं तो पहले गृह प्रवेश का मुहूर्त, विधि, नियम जान लें, ताकि आपके काम को भगवान का आशीर्वाद मिलने के साथ ही तरक्की भी मिले। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि इस साल अक्षय तृतीया कब पड़ रही है और गृह प्रवेश के नियम और विधि क्या हैं।
अक्षय तृतीया कब है?
वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व प्रत्येक साल वैशाख की शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को मनाई जाती है। बता दें कि इस वर्ष यानी साल 2025 में अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 बुधवार को पड़ रही है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन को स्वयंसिद्ध और अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है।
Trending Video
अक्षय तृतीया 2025 गृह प्रवेश मुहूर्त
वैसे तो अक्षय तृतीया के पूरे दिन अबूझ मुहूर्त रहता है, जिसमें आप बिना मुहूर्त देखे गृह प्रवेश कर सकते हैं। लेकिन अगर आप इस दिन किसी खास मुहूर्त में गृह प्रवेश करना चाहते हैं तो इस दिन कुछ खास मुहूर्त हैं जिनमें आप गृह प्रवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन दिनों के कुछ खास मुहूर्त
गृह प्रवेश करने के लिए शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन गृह प्रवेश के लिए सबसे अच्छा मुहूर्त सुबह 05 बजकर 41 बजे से दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक है। यह समय बहुत शुभ माना जाता है।
अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश के नियम
वैदक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अक्षय तृतीया पर घर के मुख्य दरवाजे पर आम के तोरण लगाना चाहिए। क्योंकि यह बहुत शुभ माना जाता है।जो जातक इस दिन तोरण के साथ रंगोली बनाते हैं उनके घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।
गृह प्रवेश पूजा के साथ-साथ नए घर में वास्तु दोष पूजा, नवग्रह शांति और हवन भी करवाना चाहिए।
अक्षय तृतीया के दिन पंडित जी द्वारा विधिवत पूजा करवाने के बाद ही घर में प्रवेश करें और घर के अंदर शंख अवश्य बजाएं। ताकि घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं समाप्त हो जाएं।
पति-पत्नी जब भी घर में प्रवेश करें तो सबसे पहले दाहिना पैर घर के अंदर रखें और फिर घर के अंदर जाएं।
गृह प्रवेश पूजा के बाद चूल्हे पर दूध उबालना चाहिए या खीर, हलवा आदि कुछ मीठा बनाना चाहिए।
इस दिन अपने घर में ब्राह्मणों को भोजन करवाना चाहिए और अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें दक्षिणा भी देनी चाहिए। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है।
अगर आप अक्षय तृतीया पर गृह प्रवेश कर रहे हैं और हो सके तो इस दिन सोना खरीदकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें, इससे आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और धन लाभ के भी योग बनेंगे। यह भी पढ़ें- Shani Dev Favourite Rashi: शनि देव को बेहद प्रिय है ये राशि के जातक, हमेशा बनाए रखते हैं कृपा
यह भी पढ़ें- Kashi Ratneshwar Mahadev Mandir: काशी के इस मंदिर को अहिल्याबाई ने दिया था श्राप, जानें इतिहास