Akshaya Tritiya 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि में बदलाव करते हैं, और शुभ व अशुभ राजयोग का निर्माण करते हैं। बता दें कि पर्व-त्योहारों पर भी ग्रह राजयोग और शुभ योगों का निर्माण करते हैं।
Akshaya Tritiya 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सभी ग्रह एक निश्चित समय पर अपनी राशि में बदलाव करते हैं, और शुभ व अशुभ राजयोग का निर्माण करते हैं। बता दें कि पर्व-त्योहारों पर भी ग्रह राजयोग और शुभ योगों का निर्माण करते हैं। बता दें कि अक्षय तृतीया पर एक साथ कई शुभ संयोग बनने वाला है। यह संयोग 100 साल बाद बन रहा है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि अक्षय तृतीया पर कौन-कौन से योग बनेंगे और किन-किन राशियों की किस्मत चमकने वाले हैं।
अक्षय तृतीया पर बनेगा शुभ संयोग
ज्योतिषियों के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन गजकेसरी राजयोग, रवि योग, चतुर्ग्रही योग, मालव्य राजयोग, सर्वार्थ सिद्धि योग और लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इन दुर्लभ संयोग का प्रभाव तीन राशियों पर पड़ेगा। इन तीन राशि के जातकों को आकस्मिक धन का लाभ हो सकता है। सात ही साथ तरक्की के भी योग बन रहे हैं।
इन राशियों की बदलेगी किस्मत
मकर राशि
छह दुर्लभ संयोगों का बनना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी, कार्यक्षेत्र में सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस समय आप आत्मविश्वास के साथ इन नई जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। विदेशी या दूर के संपर्कों से लाभ मिलने की भी संभावना है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए छह दुर्लभ संयोगों का बनना शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। साथ ही आप कोई प्रॉपर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि और सम्मान प्राप्त होगा। साथ ही इस समय आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।