Vastu upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय कुछ काम करना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इन कामों को करने से आर्थिक तंगी आती है।
Vastu upay: वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय कुछ काम करना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि इन कामों को करने से आर्थिक तंगी आती है। जानिए वास्तु के अनुसार शाम के समय क्या नहीं करना चाहिए।
शाम के समय ये काम न करें
वास्तु के अनुसार शाम के समय कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें करने से बचना चाहिए वरना कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शास्त्रों में वर्णित है कि शाम के समय झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय पेड़ से फल या फूल नहीं तोड़ने चाहिए।
वास्तु के अनुसार सूर्यास्त के बाद ये काम न करें
शाम के समय पैसे उधार न दें
वास्तु के अनुसार शाम के समय किसी को पैसे उधार नहीं देने चाहिए। कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद पैसे उधार देने से पैसे वापस करने में दिक्कतें आती हैं। सूर्यास्त के समय लिया गया कर्ज चुकाने में भी दिक्कतें आती हैं।
Trending Video
तुलसी के पत्ते न तोड़ें
हिंदू धर्म में तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। शाम के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु नाराज हो सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद तुलसी के पत्ते तोड़ने से आर्थिक तंगी आ सकती है।
शाम को झाड़ू न लगाएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
घर का मुख्य द्वार बंद न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार शाम के समय घर का मुख्य द्वार कभी भी बंद नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सूर्यास्त के बाद मुख्य द्वार बंद रखने से धन की देवी लक्ष्मी घर में नहीं आती हैं। ऐसा माना जाता है कि देवी लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती हैं।