विज्ञापन
Home  astrology  vastu  vastu tips do not keep these things on top of refrigerator otherwise troubles come to your house

Vastu Tips: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी न रखें ये चीजें, वरना घर में आ जाएगी मुसिबतें

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vastu Tips: लोग अक्सर फ्रिज के ऊपर तरह-तरह की चीजें रखते हैं। कई लोगों के घरों में तो आपको फ्रिज के ऊपर सजावटी चीजें भी देखने को मिल सकती हैं। फ्रिज वो जगह होती है जहां हम खाने-पीने की चीजें रखते हैं।

Vastu Tips
Vastu Tips: लोग अक्सर फ्रिज के ऊपर तरह-तरह की चीजें रखते हैं। कई लोगों के घरों में तो आपको फ्रिज के ऊपर सजावटी चीजें भी देखने को मिल सकती हैं। फ्रिज वो जगह होती है जहां हम खाने-पीने की चीजें रखते हैं और वास्तु में कहा जाता है कि खाने-पीने की जगह के आस-पास कुछ चीजें रखने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। ऐसे में फ्रिज के ऊपर कुछ भी रखने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि ऐसा करने से आपको फायदा होगा या नुकसान। ऐसे में आज हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए।

फ्रिज के ऊपर अवॉर्ड न रखें

कई लोग अपनी ट्रॉफी और अवॉर्ड फ्रिज के ऊपर रखते हैं। हालांकि ऐसा करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वास्तु के अनुसार ट्रॉफी, अवॉर्ड या किसी भी तरह का मोमेंटो फ्रिज के ऊपर रखने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको ये काम करने से बचना चाहिए।

फ्रिज के ऊपर पौधा रखने से बचें

फ्रिज के ऊपर कभी भी पौधा या पौधे का गमला नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार फ्रिज पर पौधा रखने से आपके पारिवारिक जीवन में अशांति हो सकती है। साथ ही आपको पैसों से जुड़ी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए भूलकर भी फ्रिज के ऊपर पौधा न रखें।

सोना और नकदी

आपको फ्रिज पर पैसे और सोने से बनी चीजें रखने से भी बचना चाहिए। इन चीजों को फ्रिज के ऊपर रखने से देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं, ऐसा करने से आपको धन हानि होने की प्रबल संभावना रहती है। साथ ही आपको करियर के क्षेत्र में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कभी भी फ्रिज पर पैसे या सोने से बनी चीजें न रखें।

फ्रिज पर दवाइयां न रखें

फ्रिज के ऊपर रखी जाने वाली सबसे आम चीजों में से एक है दवाइयां। हालांकि, वास्तु में फ्रिज के ऊपर दवाइयां रखना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसा करने से दवाइयों पर भी बुरा असर पड़ता है और फ्रिज के ऊपर रखी दवाइयां घर के माहौल को भी नकारात्मक बनाती हैं। इससे घर के लोगों की सेहत पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए कभी भी फ्रिज के ऊपर दवाइयां न रखें।

यह भी पढ़ें- Vastu 5 lucky plants : इन पौधों घर में लगाने से चमक जाती है किस्मत, एक बार जरूर लगाएं

यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Attract Money: भाग्य को बदल देते हैं ये वास्तु टिप्स, आने लगता है घर में पैसा ही पैसा

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel